भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के गृह नगर के रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया विशाखापट्टनम और पुणे टेस्ट जीतकर सीरीज को सील कर चुकी है। अब वह मेहमानों का सुपड़ा साफ करने के इरादे से तीसरे मुकाबले में उतरेगी। क्योंकि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, इसलिए विराट सेना तीसरे मैच में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं देना चाहेगी जिससे कि उसे टेस्ट चैंपियनशिप कि रैंकिंग में नुकसान हो। ये तो रहा अब तक की सीरीज का हाल, अब बात उस मैदान की जहां सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा।
रांची की पिच पर बरसते हैं रन, पुजारा-साहा ने तो ऑस्ट्रेलिया की बैंड बजा दी थी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन