फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड के कोच ने दिया बड़ा बयान, वन डे सीरीज रोमांचक होने के आसार 

Tue, 17 Oct 2017 02:34 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 17 Oct 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
 newzealand coach says dont need to panic about indian spinners
कीवी कोच
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से तीन वन डे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। कीवी कप्तान केन वि‌लियमसन ने टीम इंडिया के युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से निपटने की खास रणनीति अपनाई हैं वहीं कीवी कोच माइक हेसन ने टीम इं‌डिया के गेंदबाजों को लेकर मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है। 

हेसन ने कहा, भारतीय स्पिनरों से नहीं डरेंगे

 newzealand coach says dont need to panic about indian spinners
भारतीय क्रिकेट टीम
माइक हेसन ने अपनी टीम के बल्लेबाजों से साफ कहा है कि टीम इंडिया के स्पिनरों से डरने की जरूरत नहीं है। हेसन ने कहा कि रिस्ट स्पिनर्स हमेशा रन बनाने के मौके देते हैं। लिहाजा टीम इंडिया के दोनों स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के खिलाफ हमारे बल्लेबाज खुलकर रन बनाएंगे। 
 

अपने बल्लेबाजों से कहा, संभलकर खेलें

 newzealand coach says dont need to panic about indian spinners
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
हेसन ने कहा कि हमें अपने आपको समझाना होगा कि यह दोनों स्पिनर्स अबूझ या रहस्यमयी नहीं है। हमें उनकी गेंदों को समझकर खेलना होगा। रन अपने आप बनेंगे। हेसन ने कहा कि हर बल्लेबाज का स्पिन को खेलने का एक अपना अंदाज होता है। हमारे पास बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में कुलदीप यादव की गेंदों का सामना किया है। हम उसके खिलाफ रन बना लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार अमित मिश्रा ने लिए थे 15 विकेट

 newzealand coach says dont need to panic about indian spinners
अमित मिश्रा - फोटो : getty
उल्लेखनीय है कि पिछले साल टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 15 विकेट झटके थे। लेकिन इस बार वह टीम में शामिल नहीं है। इस बार टीम इंडिया में बतौर स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादव-चहन ने की बेहतर गेंदबाजी 

 newzealand coach says dont need to panic about indian spinners
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कंगारू बल्लेबाजों को लय में नहीं आने दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने मिलकर 13 विकेट झटके। कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इन दोनों का खुलकर सामना नहीं कर सका। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed