फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने एक साथ जड़ा शतक और अर्धशतक 

Thu, 26 Oct 2017 01:42 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Thu, 26 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
team india scores double of century and halfcentury in ODI against KIwi's
टीम इंडिया
प्रशंसकों की नजरें मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे में मिली 6 विकेट से हार के बाद बुधवार को पुणे वनडे पर टिकी थीं। ऐसे में भारतीय टीम के पास मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने की चुनौती थी। ऐसे में दो रिकॉर्ड भी टीम इंडिया का इंतजार कर रहे थे। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने एक साथ जड़ा शतक और अर्धशतक 

team india scores double of century and halfcentury in ODI against KIwi's
टीम इंडिया
भारत ने पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों का शतक पूरा किया। पुणे वनडे दोनों टीमों के बीच खेला गया सौवां वनडे था। कीवी टीम पांचवीं टीम बनी जिसके खिलाफ टीम इंडिया ने 100 या उससे ज्यादा वनडे खेले हैं। इससे पहले श्रीलंका(155), पाकिस्तान(129), ऑस्ट्रेलिया(128) और वेस्टइंडीज(121) के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने एक साथ जड़ा शतक और अर्धशतक 

team india scores double of century and halfcentury in ODI against KIwi's
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
भारतीय टीम ने पुणे में 6 विकेट जीत दर्ज की इसके साथ ही उसने कीवी टीम के खिलाफ जीत का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1975 से अब तक 42 साल के अंतराल में 100 मैच खेले हैं जिसमें से 50 में उन्होंने जीत हासिल की है। जबकि 44 में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा और पांच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने एक साथ जड़ा शतक और अर्धशतक 

team india scores double of century and halfcentury in ODI against KIwi's
टीम इंडिया - फोटो : ndtv sports
टीम इंडिया ने कीवी टीम के अलावा इंग्लैंड(52), पाकिस्तान(52), श्रीलंका(88), वेस्टइंडीज(56) और जिंबाब्वे(51) के खिलाफ जीत का अर्धशतक जड़ा है। भारतीय क्रिकेट टीम की इस सूची में शामिल होने वाली न्यूजीलैंड छठी टीम है। भारत ने सबसे ज्यादा 155 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेले हैं और उसी के खिलाफ उसे सबसे ज्यादा 88 वनडे जीत हासिल की हैं। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने एक साथ जड़ा शतक और अर्धशतक 

team india scores double of century and halfcentury in ODI against KIwi's
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
टीम इंडिया ने अब तक 929 वनडे मैच खेले हैं। वह दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल खेलने वाली टीम है। 929 वनडे में भारतीय टीम ने 475 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 407 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के सात मैच टाई रहे हैं और 40 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed