फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: पुणे में कीवियों से हार का बदला लेने उतरे हैं 'विराट सेना' के ये 11 जवान

Wed, 25 Oct 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 25 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
india vs new zealand predicted eleven for second odi
भारतीय क्रिकेट टीम

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले वन-डे में 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलना पड़ी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया अब 25 अक्टूबर को पुणे में दूसरे वन-डे में इस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान संभालेगी। पहले वन-डे में कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर सका। दूसरे वन-डे में कप्तान कोहली इन 11 खिलाड़ियों के साथ बाजी जीतने उतरे हैं।

ओपनर्स- रोहित शर्मा और शिखर धवन

india vs new zealand predicted eleven for second odi
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे

ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर 'हिटमैन' रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन के कंधों पर होगी। पहले वन-डे में रोहित (20) और धवन (9) कुछ खास नहीं कर सके और दोनों को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। अब इन दोनों का इरादा बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम इंडिया को दूसरे वन-डे में जीत दिलाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी दिलाने का होगा।

मिडिल आर्डर- विराट कोहली और मनीष पांडे

india vs new zealand predicted eleven for second odi
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कप्तान विराट कोहली ने अपने 200वें वन-डे में 31वां शतक जमाया। उन पर एक बार फिर टीम इंडिया की बल्लेबाजी निर्भर रहेगी। चौथे क्रम में फेरबदल नहीं हुआ है। केदार जाधव टीम में कायम हैं। मनीष पांडेय को पुणे में मौका नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिच हिटर- दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी

india vs new zealand predicted eleven for second odi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

दिनेश कार्तिक भी खेल रहे हैं, जिन्होंने पहले वन-डे में 37 रन की पारी खेली थी। कप्तान और टीम प्रबंधन को 32 वर्षीय कार्तिक से दूसरे वन-डे में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एमएस धोनी (25) ने पहले वन-डे में अच्छे फॉर्म के संकेत दिए थे, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। धोनी अपने दम पर मैच का रुख बदलना जानते हैं और इसी के मद्देनजर उनसे दूसरे वन-डे में कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। विकेट के पीछे भी धोनी चुस्त है, जो कप्तान की काफी टेंशन्स कम कर देते हैं।

विज्ञापन

ऑलराउंडर्स- हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार

india vs new zealand predicted eleven for second odi
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS

हार्दिक पांड्या से टीम प्रबंधन को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में विकेट निकालने की उम्मीद होगी। पांड्या कीवी टीम के खिलाफ पहले वन-डे में उम्दा प्रदर्शन नहीं कर सके और 16 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। वहीं अगर टीम इंडिया दूसरे वन-डे में जल्दी विकेट गंवाती है तो भुवनेश्वर कुमार भी बल्लेबाजी से बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। गेंदबाजी में भुवी अभी शानदार लय में है और कप्तान कोहली को उम्मीद होगी कि वो शुरुआती ओवरों में टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा सफलताएं दिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed