{"_id":"59efc18a4f1c1bf2538b8b12","slug":"team-india-s-bowling-coach-bharat-arun-says-we-do-have-plans-for-kiwis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करेगी टीम इंडिया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करेगी टीम इंडिया
Wed, 25 Oct 2017 05:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 25 Oct 2017 05:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भरत अरुण
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई वनडे में भारतीय गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स की असफलता के कारण भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई। जिसके कारण पुणे में बुधवार को खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे वनडे में जीत हासिल करना उसके लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में मंगलवार को प्रेस से मुखातिब होने टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण आए। भरत ने बताया कि पुणे में जीत हासिल कर किस तरह सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी विराट सेना।
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया
2 of 5
टॉम लैथम
भरत अरुण ने प्रेस से बात करते हुए कहा, यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती है। हम फिलहाल इसे बड़ी चुनौती के रूप में ले रहे हैं। न्यूजीलैंड ने मुंबई में बहुत अच्छी प्रतिस्पर्धा की। मुंबई में चौथे विकेट के लिए उनकी टीम में शानदार साझेदारी हुई। इस वजह से वो मैच जीतने में सफल रहे। पुणे में जीत दर्ज कर वापसी करना हमारे लिए एक बड़़ी चुनौती है। हमारे पास इसके लिए प्लान है। इसके साथ ही ये टीम की क्षमताओं को परखने का एक अच्छा मौका भी है कि सीरीज में पिछड़ने के बाद वापसी कैसे की जाती है।
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया
3 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
मुंबई वनडे में लैथम और रॉस टेलर ने स्पिन स्टार कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी का बड़ी चतुराई से सामना किया था और उन्हें विकेट लेने के कम मौके दिए। लैथम ने उनके खिलाफ लगातार स्वीप शॉट आजमाए। ऐसे में वो एक बार फिर इस तरह के शॉट आजमाने की कोशिश करेंगे। इन बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति बनाने के बारे में उन्होंने कहा, हमारे पास अपनी योजनाएं हैं। हमने पिछले मैच के वीडियो को काफी बारीकी से देखा है और उन्होंने किस तरह की गेंदों पर स्वीप शॉट आजमाए हैं ये भी जानने की कोशिश की है। ऐसे में इन बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी प्लान में हमने तब्दीली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया
4 of 5
Yuzvendra Chahal
कलाई के गेंदबाजों के लिए मुंबई वनडे अच्छा नहीं रहा। लेकिन भरत ने पिछले कुछ महीनों में कुलदीप और चहल की गेंदबाजी में हुए सुधार और सफलता की तारीफ भी की। अरुण ने कहा, भारत ने इससे पहले लगातार 9 वनडे मैचों में जीत हासिल की। इन सभी जीतों में इन दोनों गेंदबाजों ने अपनी फिरकी का जादू दिखाकर जीत दिलाई और कई विकेट हासिल किए। अरुण ने कहा, कई बार अच्छी गेंदबाजी के बावजूद आपको विकेट नहीं मिलते हैं, आपके प्लान फेल हो जाते हैं। लेकिन आप अबतक के इन दोनों के प्रदर्शन को देखें तो पाएंगे कि दोनों गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है और ये दोनों बेहतरीन हैं। एक मैच की असफलता से हम परेशान नहीं हैं।
विज्ञापन
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया सीरीज में कैसे वापसी करगी टीम इंडिया
5 of 5
विराट, भुवनेश्वर और शमी
- फोटो : icc
टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए अरुण ने यह पूरी तरह साफ कर दिया कि मोहम्मद शमी और उमेश यादव टेस्ट टीम के लिए पहली पसंद हैं। वहीं वनडे और टी-20 में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पहले विकल्प हैं। उन्होंने कहा, यदि आप उमेश और शमी को देखें तो पाएंगे कि दोनों नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं। साथ ही भुवी और बुमराह एक्सेप्शनल हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में सफल होने के लिए जिन स्किल्स की आवश्यक्ता होती है इन दोनों में वो सब है। जितनी अधिक संख्या में टीम इंडिया इन दिनों क्रिकेट खेल रही है उस हिसाब से हमारे पास तेज गेंदबाजों का पूल है जिसमें से हम उनका चुनाव कर सकते हैं। ताकि जिस भी मैच में वो खेलें पूरी तरह तरोताजा रहें।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।