फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why did Mohammad Yousuf get angry: Said – PCB's wrong decision, not sending Miandad-Inzamam-Anwar replacement

क्यों भड़के मोहम्मद यूसुफ: कहा- PCB का गलत फैसला, आप रिप्लेसमेंट के तौर पर मियांदाद-इंजमाम-अनवर नहीं भेज रहे

Wed, 02 Sep 2026 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Sep 2026 04:45 PM IST
सार

पाकिस्तान के लिए 90 टेस्ट खेलने वाले और 7,500 से ज्यादा रन बनाने वाले यूसुफ ने कहा कि टीम की 1992 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद से अस्थिरता बार-बार लौटी है।

विज्ञापन
Why did Mohammad Yousuf get angry: Said – PCB's wrong decision, not sending Miandad-Inzamam-Anwar replacement
यूसुफ - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे के दौरान किए गए नए बड़े बदलावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह कदम प्रदर्शन के बजाय अंदरूनी गड़बड़ी और मतभेदों के जाने-पहचाने चक्र को दिखाता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के 0-2 से हारने के बाद एक बड़ा बदलाव किया, जिसमें तीसरे टेस्ट से पहले सात खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के दो सदस्यों (सरफराज अहमद और उमर गुल) को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, यूसुफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अधिकारियों का मौजूदा दौरे से खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का हालिया फैसला सिर्फ प्रदर्शन से जुड़ा नहीं लगता है। हम जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, इंजमाम-उल-हक, या सईद अनवर जैसे महान खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं भेज रहे हैं। इसके बजाय, यह कदम अंदरूनी गड़बड़ी, राय में अंतर और विवादों के जाने-पहचाने चक्र को दिखाता है, जिसने लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट को परेशान किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए 90 टेस्ट खेलने वाले और 7,500 से ज्यादा रन बनाने वाले यूसुफ ने कहा कि टीम की 1992 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद से अस्थिरता बार-बार लौटी है। पूर्व कप्तान ने चेतावनी दी कि लगातार मैदान के बाहर अशांति टीम की प्रगति और समर्थकों के आत्मविश्वास को और नुकसान पहुंचा सकती है।

यूसुफ ने कहा, 'सबक साफ है। सिर्फ मजबूत प्रदर्शन और लगातार सकारात्मक परिणाम ही माहौल ठीक कर सकते हैं। अगर पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी क्षमता वापस लानी है और फैंस के बीच आत्मविश्वास जगाना है, तो उसे बोर्डरूम पर नहीं, बल्कि मैदान पर फोकस करना चाहिए। सफलता सबसे असरदार दवा है।'

मोहम्मद यूसुफ की यह प्रतिक्रिया इंग्लैंड द्वारा लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से मिली हार के बाद आई है। लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए। उनकी यह टिप्पणी पीसीबी द्वारा लॉर्ड्स में इंग्लैंड से 194 रन की हार के बाद टेस्ट टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज करते हुए पाकिस्तान वापस बुला लिया है।


टेस्ट के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया है। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम की कोचिंग माइक हेसन और एश्ले नोफ्के करेंगे। पाकिस्तान ने हेडिंग्ले में खेला गया पहला टेस्ट एक पारी और 103 रन से गंवाया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट नौ सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed