{"_id":"6a97da83c4f80adba10257f0","slug":"indian-cricketers-who-married-divorced-women-love-stories-that-challenged-social-norms-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले किसी और की दुल्हन थीं, फिर बनीं क्रिकेटर्स की हमसफर: तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन भारतीय खिलाड़ियों का दिल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पहले किसी और की दुल्हन थीं, फिर बनीं क्रिकेटर्स की हमसफर: तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन भारतीय खिलाड़ियों का दिल
Wed, 02 Sep 2026 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:22 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही है। कुछ क्रिकेटरों ने ऐसे रिश्ते चुने, जिनमें उनकी जीवनसाथी पहले शादीशुदा रह चुकी थीं। मुरली विजय, शिखर धवन, अनिल कुंबले और मोहम्मद शमी की कहानियां अलग-अलग मोड़ लिए हुए हैं, लेकिन इन रिश्तों ने सामाजिक सोच और निजी फैसलों पर बहस जरूर छेड़ी।
विज्ञापन
इन क्रिकेटर्स ने प्यार के लिए तोड़ी सारी हदें
- फोटो : instagram/twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों के बल्ले और गेंद की कहानी तो हर कोई जानता है, लेकिन मैदान से बाहर उनकी जिंदगी भी कई बार उतनी ही दिलचस्प रही है। भारतीय क्रिकेट के कुछ बड़े नामों ने ऐसे रिश्ते चुने, जिनमें उनकी जीवनसाथी पहले शादी कर चुकी थीं। किसी कहानी में दोस्ती और रिश्तों का उलझा हुआ अध्याय आया, तो किसी में बच्चों की जिम्मेदारी और परिवार को स्वीकार करने का साहस दिखा।
विजय और निकिता
- फोटो : Instagram
1. मुरली विजय और निकिता वंजारा: क्रिकेट की दोस्ती से जुड़ी सबसे चर्चित कहानी
- भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित निजी कहानियों में मुरली विजय और निकिता वंजारा का नाम जरूर आता है। निकिता की पहली शादी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से हुई थी।
- कार्तिक और निकिता ने 2007 में शादी की थी, लेकिन 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
- इस कहानी की खास बात यह थी कि कार्तिक और विजय सिर्फ साथी क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि दोस्त भी रहे थे। रिश्ते में आए इस मोड़ ने क्रिकेट जगत में खूब चर्चा बटोरी।
- मीडिया रिपोर्टों में दोनों के रिश्ते और इसके बाद पैदा हुए तनाव को लेकर कई बातें सामने आईं, हालांकि निजी जिंदगी से जुड़े कई दावों को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अंतर भी रहा है।
- मुरली विजय और निकिता ने बाद में अपनी जिंदगी आगे बढ़ाई और परिवार बनाया। क्रिकेट के मैदान पर विजय की पहचान एक टेस्ट ओपनर के रूप में रही, लेकिन उनकी निजी जिंदगी का यह अध्याय उनके क्रिकेट करियर से अलग एक बड़ी कहानी बन गया।
आएशा और धवन
- फोटो : Instagram
2. शिखर धवन और आएशा मुखर्जी: दो बेटियों की मां को बनाया जीवनसाथी
- शिखर धवन की प्रेम कहानी भी परंपरागत रिश्तों से अलग रही। धवन ने 2012 में आएशा मुखर्जी से शादी की थी। आएशा पहले से शादीशुदा थीं और उनकी पहली शादी से दो बेटियां थीं।
- दिल्ली की एक अदालत में दर्ज मामले के विवरण में भी यह तथ्य सामने आया कि धवन ने शादी से पहले आएशा के पिछले विवाह और उनकी दो बेटियों के बारे में जाना था।
- धवन और आएशा का एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम जोरावर है। धवन ने आएशा की दोनों बेटियों को भी अपने परिवार का हिस्सा माना।
- उस समय धवन का यह फैसला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि भारतीय समाज में तलाकशुदा महिला और उसके बच्चों के साथ विवाह को लेकर आज भी कई तरह की सामाजिक धारणाएं मौजूद हैं, लेकिन इस कहानी का अंत सुखद नहीं रहा।
- दोनों के बीच रिश्ते में दरार आई और 2021 में अलगाव की खबर सामने आई। अक्तूबर 2023 में दिल्ली की अदालत ने धवन को तलाक दे दिया। अदालत ने मामले में मानसिक क्रूरता के आधार को स्वीकार किया था। धवन अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। 2026 में उन्होंने सोफी शाइन से दूसरी शादी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंबले और चेतना
- फोटो : Instagram
3. अनिल कुंबले और चेतना: प्यार के साथ बेटी को भी अपनाया
- भारत के महान लेग स्पिनर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की कहानी इन सभी में सबसे अलग नजर आती है। कुंबले ने 1999 में चेतना रमतियर्था से शादी की थी।
- चेतना की इससे पहले शादी हो चुकी थी और उनकी पहली शादी से बेटी आरुणी थी। चेतना अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। हाल यह था कि चेतना का प्यार से भरोसा ही उठ गया था।
- ऐसे में अनिल के लिए चेतना को मनाना काफी मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे वह उनका दिल जीतने में कामयाब हुए। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
- उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड में भी चेतना के पहले विवाह के टूटने और इसके बाद एक जुलाई 1999 को अनिल कुंबले से उनकी शादी का जिक्र मिलता है।
- यह सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं था। कुंबले ने चेतना की बेटी को भी अपने परिवार का हिस्सा बनाया। उनकी जिंदगी में बेटी की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद भी आया।
- अदालत के रिकॉर्ड में कस्टडी को लेकर चले लंबे विवाद और कुंबले की भूमिका का विवरण मिलता है।
- यही वजह है कि कुंबले और चेतना की कहानी को अक्सर सिर्फ दूसरी शादी की कहानी के रूप में नहीं, बल्कि रिश्ते में जिम्मेदारी और परिवार को स्वीकार करने के उदाहरण के तौर पर भी देखा जाता है। आज दोनों के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
शमी और हसीन
- फोटो : Instagram
4. मोहम्मद शमी और हसीन जहां: रिश्ता बना, लेकिन कहानी विवादों में उलझ गई
- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शादी भी ऐसी महिला से हुई थी, जिसकी पहले शादी हो चुकी थी। शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की।
- बाद में यह जानकारी सामने आई कि हसीन की इससे पहले शादी सैफुद्दीन से हुई थी और उस रिश्ते से उनकी दो बेटियां थीं। शमी और हसीन की शादी से एक बेटी भी है, लेकिन 2018 के बाद दोनों के रिश्ते में गंभीर विवाद सामने आए।
- दोनों अलग रहने लगे और मामला पुलिस तथा अदालत तक पहुंच गया। इस वजह से शमी की निजी जिंदगी लंबे समय तक क्रिकेट की खबरों के साथ-साथ कानूनी खबरों का भी हिस्सा बनी रही।
- इस कहानी का शुरुआती हिस्सा प्यार और शादी से जुड़ा था, लेकिन आगे चलकर रिश्ते में आई कड़वाहट ने इसे बिल्कुल अलग दिशा दे दी।