स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल के लिए आईपीएल से बर्खास्त की गई राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ही टीमों को दो साल तक राइजिंग पुणे सुपर जायंट और गुजरात लॉयंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों में से कुछ को रीटेन करने की अनुमति दी जा सकती है। लेकिन ऐसा तभी होगा जब यह प्रस्ताव नवंबर में होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में दूसरी टीम फ्रेंचाइजी स्वीकार कर लें।
इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है 'कैप्टन कूल' धोनी की वापसी
यदि नवंबर में होंने वाली इस बैठक में ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हो जाएगी। जहां उनकी आईपीएल में बड़ी फैन फॉलोविंग है। दो साल तक पुणे के लिए खेलने वाले धोनी ने नई टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन धोनी कुछ महीने पहले अपनी पुरानी टीम में वापसी करने के लिए उत्साहित नजर आए। इसी तरह कुछ और खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना की भी अपनी पुरानी टीमों में वापसी हो सकती है।
इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है 'कैप्टन कूल' धोनी की वापसी
3 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : Cricket Tracker
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार को दिल्ली में आगामी प्रस्ताव के संबंध में चर्चा की। जिसके अनुसार टीमों को तीन खिलाड़ियों को रीटेन करने की अनुमति मिल सकती है जिसमें टीम के लिए दो साल पहले खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी रीटेन हो सकते हैं। ऐसे में धोनी की सीएसके में वापसी पूरी तरह पक्की है।
इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है 'कैप्टन कूल' धोनी की वापसी
4 of 5
राजीव शुक्ला
- फोटो : getty
इस बारें में जब आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि राइट टू मैच के अधिकार के अनुसार उन्हें तीन से पांच खिलाड़ियों को वापस रखने के अधिकार दिए जा सकते हैं लेकिन ये अन्य फ्रेंचाइजी के मत पुर निर्भर करेगा।
इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है 'कैप्टन कूल' धोनी की वापसी
5 of 5
आईपीएल उद्घाटन समारोह
- फोटो : IPL official web
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजीस ने खिलाड़ियों की तनख्वाह के लिए कुल खर्च की जाने वाली राशि में इजाफा कर इसे 75 करोड़ करने का आग्रह किया है। इस मामले में अधिकांश टीमें एकमत हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।