{"_id":"5b86bee442c792465326a389","slug":"team-india-probable-playing-eleven-in-fourth-test-match-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 11 खिलाड़ियों के दम पर इतिहास रचने उतर सकती है टीम इंडिया, ये है संभावित प्लेइंग XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 11 खिलाड़ियों के दम पर इतिहास रचने उतर सकती है टीम इंडिया, ये है संभावित प्लेइंग XI
Thu, 30 Aug 2018 12:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार से साउथाम्पटन में शुरू होने जा रहा है। सीरीज में अब तक 2-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया को इस सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों के साथ उतरना चाहेंगे। आइए जानते हैं इस मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन...
ओपनर
2 of 5
पृथ्वी शॉ
मुरली विजय के सीरीज से बाहर होने के बाद कप्तान विराट कोहली पृथ्वी शॉ पर भरोसा दिखा सकते हैं। हालांकि टेंटब्रिज टेस्ट में शिखर धवन और केएल राहुल लय में नजर आए थे। पिछले टेस्ट में चोटिल हुए आर अश्विन अगर बाहर होते हैं तो पृथ्वी को मौका देकर धवन के साथ ओपनिंग करने भेजा जा सकता है। पृथ्वी को टीम में शामिल करने पिछले मैच के दोनों ओपनर में से किसी एक को बाहर भी बैठना पड़ सकता है। अगर पृथ्वी को मौका नहीं मिलता तो तीसरे नंबर तक बल्लेबाजी का ऑर्डर पिछले मैच जैसा ही होगा।
मिडिल ऑर्डर
3 of 5
virat kohli
चौथे टेस्ट में अगर पृथ्वी शॉ को मौका मिलता है और राहुल नहीं खेलते तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने कप्तान विराट कोहली आ सकता है। इसके अलावा चौथे नंबर चेतेश्वर पुजारा और पांचवें नंबर पर उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
अगर इस मैच किसी कारणवश पृथ्वी को मौका नहीं दिया जाता तो टीम के साथ एक नया नाम हनुमा विहारी जुड़ सकता है, जिन्हें पुजारा के बाद छठे नंबर पर भेजा जा सकता है। इसके अलावा टीम के दो धांसू खिलाड़ी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रमश: 7वें और 8वें नंबर पर तेज गति से रन बनाने के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पिन डिपार्टमेंट
4 of 5
अश्विन और जडेजा
- फोटो : twitter
चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी मौका मिल सकता है। उन्हें घायल अश्विन की जगह टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। जडेजा गेंदबाजी के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी में भी काफी माहिर हैं।
विज्ञापन
फास्ट डिपार्टमेंट
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह पर होगी। अगर जडेजा को टीम में शामिल करने के बाद टीम हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ में से किसी एक को मौका देती है तो किसी एक तेज गेंदबाज को भी बाहर बैठना पड़ सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।