फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India Photos: वानखेड़े में सम्मान समारोह के बाद खूब नाचे रोहित-विराट और बाकी खिलाड़ी, लैप ऑफ ऑनर भी लिया

Thu, 04 Jul 2024 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Jul 2024 11:25 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लिया और फैंस का आभार जताया। इतना ही नहीं आखिर में भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में ही जमकर डांस किया। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्टेडियम में बज रहे गानों पर डांस करते दिखे।

विज्ञापन
Team India Photos: Rohit-Virat and other players danced honor ceremony at Wankhede, also took lap of honor
भारतीय टीम - फोटो : ICC
टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम का दिल्ली और फिर मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय टीम सीधे वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। यहां टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक थमाया गया। इस इनाम की घोषणा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप जीतने के एक दिन बाद ही कर दी थी। अब पूरी टीम को इसका चेक सौंप दिया गया है।
Team India Photos: Rohit-Virat and other players danced honor ceremony at Wankhede, also took lap of honor
भारतीय टीम - फोटो : PTI
समारोह के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लिया और फैंस का आभार जताया। इतना ही नहीं आखिर में भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में ही जमकर डांस किया। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्टेडियम में बज रहे गानों पर डांस करते दिखे।
Team India Photos: Rohit-Virat and other players danced honor ceremony at Wankhede, also took lap of honor
भारतीय टीम - फोटो : PTI
लैप ऑफ ऑनर लेते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने ऑटोग्राफ की हुई गेंद को फैंस को दिए। खिलाड़ियों ने गेंद दर्शक दीर्घा में फेंकी। हालांकि, सबसे बढ़िया पल तो थोड़ी देर बाद आया, जब टीम को लैप ऑफ ऑनर में लीड कर रहे विराट और रोहित अचानक स्टेडियम में बज रही धुन पर नाचने लगे। इसके बाद पूरी टीम ने इन दोनों को जॉइन किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Photos: Rohit-Virat and other players danced honor ceremony at Wankhede, also took lap of honor
भारतीय टीम - फोटो : ICC
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने मरीन ड्राइव से ओपन टॉप बस परेड की शुरुआत की। बड़ी संख्या में फैंस भारत की सफलता की धुन पर झूम उठे और टी20 विश्व कप विजेता टीम के आगमन का जश्न मनाया। परेड के दौरान, खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हवा में ऊंचा उठाते हुए और अपने प्रशंसकों के समर्थन की सराहना करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
Team India Photos: Rohit-Virat and other players danced honor ceremony at Wankhede, also took lap of honor
भारतीय टीम - फोटो : ICC
प्रशंसकों का प्यार तब साफ नजर आ रहा था जब उनमें से कुछ पेड़ पर चढ़ गए और टीम के लिए चीयर कर रहे थे क्योंकि बस उनके पास से गुजर रही थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी जश्न में शामिल हुए और बस में खिलाड़ियों के साथ भी देखे गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed