{"_id":"6ace0a0fd178f146af0d0b57","slug":"mumbai-vs-chandigarh-elite-group-d-ranji-trophy-match-highlights-and-result-updates-in-hindi-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: तीन दिन के अंदर मुंबई ने दर्ज की जीत, चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया; बोनस अंक भी मिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: तीन दिन के अंदर मुंबई ने दर्ज की जीत, चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया; बोनस अंक भी मिला
Tue, 13 Oct 2026 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:08 PM IST
सार
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराया। मुंबई ने महज तीन दिन के अंदर जीत दर्ज की और रणजी ट्रॉफी के इस सीजन की जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
मुंबई टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मंगलवार को चंडीगढ़ को पारी और 155 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। मुंबई ने तीन दिन के अंदर जीत दर्ज की और बोनस अंक भी हासिल किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों ने चंडीगढ़ की दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया।
मुंबई ने दिया था फॉलोऑन
मुंबई ने इससे पहले सोमवार को मैच के दूसरे दिन चंडीगढ़ की पहली पारी महज 78 रन पर समेट कर 351 रन की बढ़त हासिल कर उसे फॉलोऑन दिया। चंडीगढ़ ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट गंवाया था। मुंबई के गेंदबाजों ने मंगलवार को मेहमान टीम की दूसरी पारी 52.1 ओवर में 196 रन पर समेट दी। शम्स मुलानी ने 69 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि तनुष कोटियान ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में 429 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए कप्तान सिद्धेश लाड ने 86, मुशीर खान ने 65 रन, कोटियन ने 58 और मोहित अवस्थी ने नाबाद 56 रन की पारी खेली थी।