फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'देश का प्रतिनिधित्व करने के जुनूनी हैं विराट कोहली, ऐसा मौका कभी नहीं छोड़ेंगे'

Sat, 18 Nov 2017 11:16 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sat, 18 Nov 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Team india Fielding Coach R Sridhar said, Virat Kohli Will not Miss a Chance to Play
विराट कोहली

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पण भाव और उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Team india Fielding Coach R Sridhar said, Virat Kohli Will not Miss a Chance to Play
विराट कोहली - फोटो : pti

श्रीधर ने कहा, 'कप्तान विराट कोहली देश के लिए खेलने का मौका तब तक नहीं चूकेंगे, जब तक वह फिट हैं। विराट आराम के लिए तभी कहेंगे, जब तक उनको आराम की जरूरत महसूस होगी।'

Team india Fielding Coach R Sridhar said, Virat Kohli Will not Miss a Chance to Play
विराट कोहली - फोटो : PTI

गौरतलब है कि टीम इंडिया अगले साल दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। कई जानकारों को लगता है कि कोहली को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान विश्राम दिया जाना चाहिये, लेकिन कप्तान विराट ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर ही विश्राम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team india Fielding Coach R Sridhar said, Virat Kohli Will not Miss a Chance to Play
आर श्रीधर, फील्डिंग कोच टीम इंडिया - फोटो : CricTracker

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में 47 वर्षीय श्रीधर ने कहा, 'टीम का हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर खुशी महसूस करता है। ज्यादातर खिलाड़ी हर मैच को खेलना चाहते है। जैसा कि मैं विराट को जानता हूं उनमें यह भावना और भी अधिक है। जब तक शरीर का साथ है वह मैच से एक सेकेंड के लिये भी नहीं हट सकते हैं।'

विज्ञापन
Team india Fielding Coach R Sridhar said, Virat Kohli Will not Miss a Chance to Play
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

हार्दिक पंड्या को आराम दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर श्रीधर ने कहा, 'यह मापदंड़ खिलाड़ियों पर काम के दवाब को देखकर तय किया जाता है। खिलाड़ी ने क्रीज पर कितना समय बिताया, गेंदबाजी , बल्लेबाजी यह सब कुछ देखने के बाद टीम प्रबंधन फैसला करता है कि किसे आराम दिया जाए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed