फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: टीम इंडिया ने बेहद खास अंदाज में मनाया जीत का जश्न, गूंजने लगे 'हाउज द जोश' के नारे

Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Team India celebrates ODI series win in New zealand with chants of 'How's the Josh'
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आखिरी वन-डे में 35 रन से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। सीरीज जीत के बाद ही पूरे स्टेडियम में 'हाउज द जोश' के नारे गूंजने लगे।


 

Team India celebrates ODI series win in New zealand with chants of 'How's the Josh'
team india

सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ट्रॉफी के साथ 'हाउज द जोश' स्टाइल में अपनी जीत का जश्न मनाया। इस जश्न में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ ने भी पूरा सहयोग दिया। दरअसल, इस जश्न का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विंटर हैंडल पर शेयर किया है।
 


Team India celebrates ODI series win in New zealand with chants of 'How's the Josh'
टीम इंडिया

बीसीसीआई ने इस विडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'लग रहा है कि टीम में जो 'जोश' है वह 'हाई सर' है। इस वीडियो मं केधार जाधव 'हाउज द जोश' 'हाउज द जोश' नारा लगाते हैं। जाधव के जवाब में टीम के साथी खिलाड़ी भी 'हाई सर' 'हाई सर' पुकारते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India celebrates ODI series win in New zealand with chants of 'How's the Josh'
टीम इंडिया

इतना ही नहीं बीसीसीआई के इस वीडियो को फिल्म 'उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक' में लीड रोल अदा करने वाले विकी कौशल ने भी बीसीसीआई के इस विडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर रीट्वीट किया है। विकी ने इस विडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारी भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा ही राष्ट्र का जोश ऊंचा रखती है और हम सभी को गर्व कराती है। इस शानदार जीत के लिए बधाई! इंडिया इंडिया।' 
 


विज्ञापन
Team India celebrates ODI series win in New zealand with chants of 'How's the Josh'
टीम इंडिया

बता दें कि फिल्म उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक में यह नारा फिल्म की खास पहचान बन गया है। वेलिंग्टन में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई 49.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाने के बाद 253 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा था, लेकिन मेजबान टीम 44.1 ओवर में 217 रन बनाकर ही ढेर हो गई। गौरतलब है कि भारतीय टीम यहां 1967 से दौरा कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed