टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारत को आगामी वन-डे विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार बताते हुए रविवार को कहा कि यह देखना सुखद है कि हमारी क्रिकेट टीम दुनिया के किसी भी हिस्से और पिच पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकती है।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशों में तीन वन-डे सीरीज में जीत दर्ज की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 5-1, ऑस्टेलिया में 2-1 और न्यूजीलैंड में 4-1 से सीरीज अपने नाम की जबकि उसे इंग्लैंड में शिकस्त मिली।
3 of 6
sachin tendulkar
- फोटो : file photo
तेंदुलकर ने पीटीआई से रविवार को कहा कि, मैंने कई बर कहा है कि दुनिया के किसी भी हिस्से और किसी भी पिच पर खेलने के लिए हमारी टीम पूरी तरह संतुलित है। आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कोलकाता मैराथन के ब्रांड दूत के तौर पर यहां पहुंचे तेंदुलकर ने कहा, 'जहां तक हमारी संभावनाओं (विश्व कप में) का सवाल है तो मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं कि हम उसके प्रबल दावेदार होंगे।'
4 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : File
विश्व कप की मेजबान इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया लेकिन तेंदुलकर का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों में वनडे में उसकी टीम पूरी तरह अलग होगी।
5 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : indianexpress
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, '(विश्व कप में) किसी भी टीम का प्रदर्शन शुरूआत में लय हासिल करने पर निर्भर करेगा। मेरा मानना है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार होगा जबकि न्यूजीलैंड की टीम छुपीरूस्तम हो सकती है।'