टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले थे। धोनी ने अपने संन्यास का प्लान बना लिया था। कुछ खिलाड़ियों को धोनी ने इस बारे में पहले ही बता दिया था, लेकिन टीम इंडिया के एक दिग्गज खिलाड़ी के कहने पर माही ने अपने संन्यास लेने के फैसले को फिलहाल के लिए टाल दिया। धोनी वेस्टइंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह सेना के साथ दो महीने का वक्त बिताएंगे।
2 of 5
एम एस धोनी-विराट कोहली
- फोटो : social Media
डीएनए में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कहने पर धोनी ने अपने संन्यास के फैसले को बदला। विराट के करीबी ने ये जानकारी दी है कि, कोहली ने उनसे कहा कि टीम को अभी आपकी जरूरत है। इसकी वजह से धोनी ने अपने संन्यास का एलान नहीं किया।
3 of 5
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद
- फोटो : social Media
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के एलान से पहले मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी धोनी से उनके भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की थी। इस बातचीत में एमएसके प्रसाद ने धोनी से सीधे कह दिया था कि, भविष्य में टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत होंगे, हालांकि धोनी पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया गया।
डीएनए की माने तो कोहली के करीबी ने बताया कि, विराट के मुताबिक धोनी अभी पूरी तरह से फिट हैं। वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं। टीम मैनेजमेंट भी चाहती है कि धोनी ऋषभ पंत को बतौर खिलाड़ी बेहतर बनाएं।
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के एक अधिकारी ने कहा था, 'अगर पंत चोटिल होते हैं तो कौन है जो उनका विकल्प होगा। सच कहूं तो दूसरी तरफ हमारे पास जितने भी नाम हैं, उनमें से कोई भी धोनी का मुकाबला करने के लायक नहीं है। हां, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि पंत टीम का भविष्य हैं और उन्हें सभी फॉर्मेट्स में आजमाया जाए, लेकिन धोनी का मार्गदर्शन और मौजूदगी भी बहुत जरूरी है।'