फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुजारा की फॉर्म से लेकर भुवी की इंजरी तक, इंग्लैंड दौरे में ये हैं विराट कोहली के 5 बड़े सिरदर्द

Sat, 28 Jul 2018 12:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
team India and virat kohli 5 major worries for ahead of Test series against England
टीम इंडिया

टीम इंडिया को एक अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी, जबकि इतने ही मैचों की वन-डे सीरीज में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 2-1 से हरा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर टीम इंडिया को पुजारा की फॉर्म से लेकर भुवी की इंजरी तक के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आइये जानते हैं इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली के 5 बड़े सिरदर्दः


 

ओपनिंग

team India and virat kohli 5 major worries for ahead of Test series against England
shikhar dhawan century

विराट कोहली के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि वह ओपनिंग किससे कराएं। ओपनिंग की होड़ में तीन बल्लेबाजों का नाम सामने आ रहा है, जिसमें शिखर धवन, मुरली विजय और केएल राहुल का नाम शामिल है। हालांकि, यह देखना होगा कि इंग्लैंड दौरे पर विराट किससे ओपनिंग कराते हैं। जानकारों के मुताबिक पहले टेस्ट में धवन-विजय का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है।

 

टेस्ट स्पेशलिस्ट

team India and virat kohli 5 major worries for ahead of Test series against England
cheteshwar pujara

मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा टेस्ट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर माने जाते हैं। कप्तान विराट कोहली की निगाहें इन दोनों बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस पर जरूर टिकी  रहेंगी। गौरतलब है कि दोनों बल्लबाजों का फिलहाल का जो फॉर्म हैं, वह उम्मीद के मुताबिक ठीक नहीं है। हाल ही में खेले गए काउंटी क्रिकेट में पुजारा ने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और यही हाल इंडिया-ए की तरफ से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुरली विजय का हुआ था। उनके बल्ले से भी कुछ रन नहीं निकले थे। इंग्लैंड के खिलाफ इन दो बल्लेबाजों का न चलना विराट व टीम इंडिया के चिंता का सबब बन सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकेटकीपिंग, दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत

team India and virat kohli 5 major worries for ahead of Test series against England
दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया व कप्तान विराट के लिए यह एक बड़ी चिंता है कि विकेटकीपिंग किससे कराएं। विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत का नाम है। इससे पहले ऋद्धिमान साहा चोटिल होने के कारण 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो गए। एमएस धोनी के बाद टेस्ट मैचों में साहा ने काफी समय तक विकेकीपिंग की है। हालांकि, यह देखना होगा कि कप्तान विराट इस सीरीज में अनुभवी दिनेश को विकेटकीपिंग का मौका दे सकते हैं, जबकि पंत को बैक अप के तौर पर रख सकते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में एकमात्र टेस्ट मैच में कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी।


 

विज्ञापन

भुवनेश्वर और बुमराह की उपस्थिति

team India and virat kohli 5 major worries for ahead of Test series against England
भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में अपने गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार का खेलना फिलहाल तय नहीं माना जा रहा है। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरेल वन-डे में चोटिल हो गए थे। हालांकि, उनका टेस्ट में खेलना तब संभव हो सकता है, जब वह ऐसा कह दें कि टेस्ट खेलने के लिए वह फिट हैं। तब शायद फाइनल कॉल का चांस बन सकता है। वहीं, दूसरी तरफ बुमारह अंगुली में चोट की वजह से वन-डे सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि, यह देखना कि बुमराह को टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed