फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भरोसे लायक नहीं टीम इंडिया, पहले भी कई बार लक्ष्य के करीब पहुंचकर झेली करारी हार

Sat, 04 Aug 2018 08:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
team India 5 past heartbreaks loss in test matches
विराट कोहली

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की ओर से रखे गए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतय टीम दूसरी पारी में 162 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आइये जानते हैं टीम इंडिया की 5 सबसे बड़ी हारः

भारत बनाम पाकिस्तान, 1987

team India 5 past heartbreaks loss in test matches
भारत बनाम पाकिस्तान

साल 1987 में बेंगलुरु में खेले गए पांचवें टेस्ट में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 16 रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में 116 रन पर ही सिमट गई। जिसके जवाब में टीम 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 29 रन की बढ़त मिली। मगर दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 249 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया को जीत के लिए 221 रन की दरकार था लेकिन भारतीय टीम 204 रन पर सिमट गई।

वेस्टइंडीज बनाम भारत, 1997

team India 5 past heartbreaks loss in test matches
भारत बनाम वेस्टइंडीज

साल 1997 में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 120 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन इसे भी टीम इंडिया हासिल नहीं कर सकी थी और वेस्टइंडीज की टीम यह मुकाबला 38 रन से जीत गया था। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 298 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में टीम इंडिया 319 रन बनाई। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम इंडिया 140 पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 120 रन की दरकार थी, पर टीम इंडिया इंडिया दूसरी पारी में 81 रन पर ही ऑलआउट हो गई। यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार थी। तत्कालिन कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑटो बायोग्राफी में लिखा, 'मेरी कप्तानी में यह दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास का काला दिन था।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान, 1998/99

team India 5 past heartbreaks loss in test matches
भारत बनाम पाकिस्तान

चेन्नई में साल 1999 में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 12 रन से मात दी थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में  टीम इंडिया ने पहली पारी में 238, जबकि दूसरी पारी में 286 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 254, जबकि दूसरी पारी में 258 रन बनाए। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने दूसरी पारी में शानादर 136 रन की शतकीय पारी खेली थी, जबकि पहली पारी में वह शून्य पर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 2014

team India 5 past heartbreaks loss in test matches
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

एलिडेड में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 48 रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 517 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम 444 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 290 रन पर 5 विकेट खोकर पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया को जीत के लिए 364 रन की दरकार थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया दूसरी पारी में 315 रन पर ही सिमट गई। इस मुकाबले में विराट ने दोनों पारियों (115+141) में शानदार प्रदर्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed