{"_id":"635d3be0d0c70b51bc7f9b9f","slug":"t20-world-cup-2022-semi-final-equation-for-all-teams-in-group-one-new-zealand-in-comfortable-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: पहले ग्रुप से न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय, दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: पहले ग्रुप से न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय, दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में जंग
Sat, 29 Oct 2022 08:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 29 Oct 2022 08:12 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2022 में बारिश की वजह से पहले ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है। कीवी टीम इस ग्रुप में कोई मैच नहीं हारी है और सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे है, लेकिन दूसरे स्थान के लिए तीन दावेदार हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
- फोटो : आईसीसी
टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और अब सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगा रही हैं। सुपर-12 में सभी टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है और दोनों ग्रुप की शुरुआती दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बड़ी टीमें हैं, जबकि आयरलैंड, अफगानिस्तान और श्रीलंका भी उलटफेर करने में माहिर हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड
पहले ग्रुप में न्यूजीलैंड एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। न्यूजीलैंड ने तीन मैच खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। पांच अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड को अब इंग्लैंड और आयरलैंड से खेलना है। यह टीम अपने दोनों मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अगर न्यूजीलैंड दो में से एक मैच भी जीत जाता है तो फाइनल में पहुंच जाएगा। क्योंकि इस टीम का रन रेट फिलहाल 3.850 का है और एक मैच हारने पर भी यह बाकी टीमों से काफी बेहतर होगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया
मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही अंक तालिका में चौथे स्थान पर हो, लेकिन इस टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी ज्यादा है। तीन मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास तीन अंक हैं, लेकिन खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के बाकी दोनों मैच आयरलैंड और अफगानिस्तान से हैं। कंगारू टीम ये दोनों मैच जीतकर सात अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। अगर कंगारू टीम बड़े अंतर से दोनों मैच जीत जाती है तो उसका रन रेट भी बेहतर होगा। सेमीफाइनल की रेस में रन रेट भी काफी अहम रहेगा, क्योंकि फिलहाल तीन टीमों के पास तीन अंक हैं।

इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से यह टीम वापसी के लिए बेकरार है, लेकिन बारिश इंग्लैंड का खेल खराब कर रही है। तीन मैचों के बाद इंग्लैंड के पास भी तीन अंक हैं। अगले दो मैचों में इस टीम को न्यूजीलैंड और श्रीलंका से खेलना है। इंग्लैंड के लिए कोई मैच आसान नहीं होगा। खासकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। अब कोई मैच हारने पर इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं, बाकी दोनों मैच जीतने पर सात अंकों के साथ सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा।

NZ vs SL T20: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया, फिलिप्स के शतक के बाद बोल्ट की घातक गेंदबाजी
विज्ञापन
एंड्रयू बालबर्नी और लोर्कन टकर
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड
आयरलैंड की टीम क्वालिफायर राउंड खेलकर सुपर-12 में पहुंची थी, लेकिन यहां इंग्लैंड को हराकर इस टीम ने बड़ा उलटफेर किया। इसी वजह से यह टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। तीन मैचों के बाद आयरलैंड के पास भी तीन अंक हैं और अंक तालिका में यह टीम ऑस्ट्रेलिया से ऊपर तीसरे स्थान पर है। आयरलैंड के बाकी दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हैं। अगर यह टीम दो बड़े उलटफेर कर पाती है तो ही सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। हालांकि, आयरलैंड के बाकी दोनों मैच जीतने पर इस ग्रुप में सेमीफाइनल के समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे।