{"_id":"635d174f82253246f42bacce","slug":"new-zealand-glenn-phillips-alone-scored-104-runs-sri-lanka-all-out-trent-boult-points-table-t20-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ vs SL T20: जितने रन न्यूजीलैंड के फिलिप्स ने अकेले बनाए, श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर उतने रन नहीं बना सकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs SL T20: जितने रन न्यूजीलैंड के फिलिप्स ने अकेले बनाए, श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर उतने रन नहीं बना सकी
Sat, 29 Oct 2022 05:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Oct 2022 05:49 PM IST
सार
श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। यानी ग्लेन फिलिप्स ने जितना स्कोर अकेले बनाया, श्रीलंका की पूरी टीम उतने रन नहीं बना सकी। श्रीलंका के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन के बड़े अंतर से हराया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। वहीं, इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे डेरिल मिशेल ने 22 रन बनाए।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। यानी ग्लेन फिलिप्स ने जितना स्कोर अकेले बनाया, श्रीलंका की पूरी टीम उतने रन नहीं बना सकी। श्रीलंका के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इनमें पाथुम निसांका (0), कुसल मेंडिस (4), धनंजय डी सिल्वा (0), चरिथ असलंका (4), चमिका करुणारत्ने (3), वनिंदु हसरंगा (4), महेश तीक्ष्णा (0), कसुन रजिथा (8) और लाहिरू कुमारा (4) शामिल हैं।
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन फिलिप्स का शतक इस विश्व कप का दूसरा शतक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज द्वारा टी20 विश्व कप में लगाया गया दूसरा शतक है। इससे पहले ब्रैंडन मैकुलम 2012 टी20 विश्व कप में 123 रन बना चुके हैं। वही टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में फिलिप्स ने मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
| बल्लेबाज | इंडिविजुअल
स्कोर (रन) |
खिलाफ | जगह, साल |
| ब्रैंडन मैकुलम | 123 | बांग्लादेश | पल्लेकल, 2012 |
| ग्लेन फिलिप्स | 104 | श्रीलंका | सिडनी, 2022 |
| मार्टिन गुप्टिल | 93 | स्कॉटलैंड | दुबई, 2021 |
| डेवोन कॉन्वे | 92* | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी, 2022 |
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। एक वक्त न्यूजीलैंड की टीम ने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिन एलेन एक रन, डेवोन कॉन्वे एक रन और कप्तान केन विलियम्सन आठ रन बना सके। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। मिशेल 24 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में पचास रन पूरे किए।
विज्ञापन
कॉन्वे आउट होकर पवेलियन लौटते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स नीशम आठ गेंदों में पांच रन बना सके। इस बीच फिलिप्स ने एक छोर संभाले रखा और 61 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक जड़ा। हालांकि, आखिरी ओवर में फिलिप्स आउट हो गए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने शनाका के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 64 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा।