फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Batsman Glenn Phillips gets ready for run in olympic race style sprint video went viral

T20 WC 2022: ओलंपिक रेस के अंदाज में रन भागने के लिए तैयार हुआ कीवी बल्लेबाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 29 Oct 2022 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 06:59 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स नॉन स्ट्राइक पर रन भागने के अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान वह रन भागने के लिए इस अंदाज में खड़े थे मानो उन्हें ओलंपिक रेस में भागना हो। 
 

विज्ञापन
New Zealand Batsman Glenn Phillips gets ready for run in olympic race style sprint video went viral
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया। फिलिप्स ने एक शानदार शतक बनाया। सिडनी में उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रन बनाए। उनके अलावा डेरिल मिशेन ने 22 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


अपने शतक के अलावा फिलिप्स नॉन स्ट्राइक पर रन भागने के तरीके की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने काफी धीमी गेंदें की और फिलिप्स को कई मौकों पर बड़े शॉट खेलने में संघर्ष करना पड़ा। इससे वह काफी नाराज नजर आए। जब फिलिप्स नॉन स्ट्राइक पर पहुंचे तो वह रन भागने के लिए इस अंदाज में खड़े हुए जैसे ओलंपिक रेस में एथलीट भागने के लिए तैयार रहते हैं। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। फिलिप्स के रन भागने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में राहुल की जगह खेल सकते हैं ऋषभ पंत? बैटिंग कोच राठौर ने दिया जवाब

दीप्ति शर्मा से जुड़ा है मामला
भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड ने खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चार्लोट डीन को नॉन-स्ट्राइक पर रन आउट कर दिया था। क्योंकि, चार्लोट गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल रही थीं। किसी बल्लेबाज को रन आउट करने के इस तरीके को आमतौर पर मांकडिंग के नाम से जाना जाता है। 

चार्लोट के आउट होने के बाद मांकडिंग पर काफी विवाद हुआ। कई दिग्गजों ने कहा कि बल्लेबाजों को तब तक क्रीज के अंदर ही रहना चाहिए, जब तक गेंदबाज के हाथ से गेंद नहीं निकल जाती। क्रिकेट के नियम भी यही कहते हैं। ऐसे में फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में सही तरीके से इस नियम का पालन किया। आखिरी ओवर में वह एकमात्र सेट बल्लेबाज थे और बड़े शॉट लगाने के लिए उनका स्ट्राइक पर आना जरूरी था, क्योंकि स्ट्राइक पर सेट बल्लेबाज नहीं थे। हालांकि, फिलिप्स ने रन भागने में जल्दीबाजी नहीं की और इस अंदाज में नॉन स्ट्राइक पर खड़े रहे, जैसे उन्हें ओलंपित रेस में दौड़ना हो। वह गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने के बाद ही क्रीज से बाहर निकले और रन पूरा किया। 

NZ vs SL T20: जितने रन न्यूजीलैंड के फिलिप्स ने अकेले बनाए, श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर उतने रन नहीं बना सकी

सोशल मीडिया  पर फिलिप्स का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही और 15 रन पर तीन विकेट गिर गए। इसके बाद फिलिप्स ने डेरिल मिशेल के साथ 84 रन की साझेदारी की। अंत में कीवी टीम ने श्रीलंका के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे और पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड ने यह मैच 65 रन से जीता। 

T20 WC 2022: इस वर्ल्ड कप के अब तक के टॉप 10 लंबे छक्के, इन दो बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पहुंचाई गेंद

न्यूजीलैंड इस समय ग्रुप 1 की अंक तालिका में तीन मैचों में पांच अंकों के साथ शीर्ष पर है। इस जीत के साथ कीवी टीम इंग्लैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल गई। जिनके पास तीन मैचों के बाद तीन अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed