{"_id":"6adf521ab5eb50257a0e4049","slug":"former-all-rounder-suresh-raina-support-rohit-sharma-and-virat-kohli-to-play-2027-odi-world-cup-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वनडे विश्व कप: 'रोहित-विराट ही भारत को दिलाएंगे ट्रॉफी', पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी ने खेलने का किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे विश्व कप: 'रोहित-विराट ही भारत को दिलाएंगे ट्रॉफी', पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी ने खेलने का किया समर्थन
Mon, 26 Oct 2026 06:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:44 PM IST
सार
- वनडे विश्व कप को होने में अभी करीब एक साल का समय शेष है। लेकिन इसकी तैयारियां शुरू हो गई है।
- सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इसका हिस्सा होंगे या नहीं।
- पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने रोहित-कोहली के खेलने का समर्थन किया है।
विज्ञापन
कोहली और रोहित
- फोटो : BCCI
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर दोनों खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2027 में खेलते हैं, तो भारत के पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका होगा। सुरेश रैना ने कहा कि रोहित और विराट अभी भी टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर दोनों आगामी वनडे विश्व कप में हिस्सा लेते हैं, तो ट्रॉफी भारत के पास आएगी।
भारत की जीत का किया दावा
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद दो अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को मात देकर टीम इंडिया ने अपना दूसरा वनडे विश्व कप खिताब जीता। रैना ने कहा कि भारत ने लंबे इंतजार के बाद हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में सफलता हासिल की है। उन्होंने 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीत की याद दिलाते हुए दावा किया कि भारत तीसरा वनडे वर्ल्ड कप भी जीत सकता है।
रैना ने आत्मविश्वास के साथ कहा, आप अभी कागज पर लिख लीजिए, रोहित और विराट ही भारत को वर्ल्ड कप दिलाएंगे।
भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेलने वाले सुरेश रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने बताया, मैं अपनी जिंदगी का आनंद ले रहा हूं। मैं अपने बच्चों, अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहा हूं। मुझे यात्रा करना पसंद है। मैं बेटे के साथ छत पर खेलता हूं, उसे प्रैक्टिस पर लेकर जाता हूं। मेरा बेटा छह साल का है, वो अभी से लेदर बॉल से प्रैक्टिस करता है। जब लेदर बॉल आपको लगती है, तो काफी चोट लगती है। मेरी अंगुलियां भी इससे टूटी हैं, लेकिन मेरा बेटा अभी से इस गेंद से प्रैक्टिस कर रहा है। बच्चों को फोन के बजाय आउटडोर खेलना चाहिए।