फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs AUS Cape Town Test: South Africa announced playing XI for the third match against Australia

केप टाउन टेस्ट: तीसरे मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 घोषित, नॉर्त्जे की जगह किसे मिला मौका? जानें

Mon, 26 Oct 2026 08:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 26 Oct 2026 08:25 PM IST
सार

  • दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार से शुरू हो रहा है।
  • दक्षिण अफ्रीका ने केप टाउन में होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 घोषित कर दी है।
  • दक्षिण अफ्रीका ने एनरिच नॉर्त्जे की जगह गेराल्ड कोएत्जे को मौका  दिया है।

विज्ञापन
SA vs AUS Cape Town Test: South Africa announced playing XI for the third match against Australia
तेंबा बावुमा - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से न्यूलैंड्स में शुरू होने जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। चोटिल एनरिच नॉर्त्जे की जगह गेराल्ड कोएत्जे को टीम में शामिल किया है। कोएत्जे करीब दो साल बाद इस फॉर्मेट में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2024 में डरबन में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। नॉर्त्जे को दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह सीरीज के अंतिम मुकाबले से बाहर हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला 
दक्षिण अफ्रीका ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है, जबकि साइमन हार्मर एकमात्र स्पिनर होंगे। इसके अलावा, एडेन मार्करम भी पार्ट-टाइम गेंदबाजी कर सकते हैं, जिन्होंने पिछले दोनों ही टेस्ट मैचों में गेंद थामी थी। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले मार्केस एकरमैन, एडेन मार्करम के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वहीं, पिछले मैच की तरह इस बार भी रेयान रिकेल्टन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। काइल वेरेने और केशव महाराज इस मैच में भी बाहर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराबरी पर चल रही है सीरीज 
दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच 214 रन से अपने नाम किया। हालांकि, अगले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 31 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज के अंतिम मुकाबले के निर्णायक बना दिया है। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 92 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेंबा बावुमा (179), मार्को जानसेन (85) और साइमन हार्मर (82) की शानदार पारियों के दम पर अपनी पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर सिमट गई। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में सिर्फ 295 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11:
एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, तेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रित्जके, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्जे, कगिसो रबाडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed