{"_id":"635d079645219e6164231bda","slug":"t20-wc-10-biggest-sixes-at-the-t20-world-cup-2022-no-india-batter-in-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: इस वर्ल्ड कप के अब तक के टॉप 10 लंबे छक्के, इन दो बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पहुंचाई गेंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: इस वर्ल्ड कप के अब तक के टॉप 10 लंबे छक्के, इन दो बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पहुंचाई गेंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:40 PM IST
सार
टी20 फॉर्मेट को चौके-छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होने के कारण अब तक ज्यादा हाई स्कोरिंग मुकाबले नहीं देखे गए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के मैदान आमतौर पर बड़े होते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
टी20 वर्ल्ड कप के सबसे लंबे छक्के
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 का राउंड रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप-1 और ग्रुप-2 दोनों में सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं। ऐसे में आगे के मुकाबले और भी दिलचस्प रहने वाले हैं। क्वालिफाइंग राउंड और सुपर-12 राउंड को मिलाकर शुक्रवार तक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 26 मैच खेले जा चुके हैं और अब तक सेमीफाइनल के लिए किसी भी टीम का दावा पुख्ता नहीं हुआ है।
2 of 13
टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानों का फोटोशूट
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 फॉर्मेट को चौके-छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होने के कारण अब तक ज्यादा हाई स्कोरिंग मुकाबले नहीं देखे गए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के मैदान आमतौर पर बड़े होते हैं। इस वर्ल्ड कप का हाईएस्ट इनिंग्स स्कोर 205/5 का रहा है, जो दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाए थे। इस वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड में अब तक सिर्फ दो बार 200 का स्कोर पार हुआ है।
3 of 13
राइली रूसो
- फोटो : ICC
इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में तीन बल्लेबाज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इनमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो और श्रीलंका के कुसल मेंडिस शामिल हैं। रजा ने अब तक पांच पारियों में आठ छक्के, रूसो ने एक पारी में आठ छक्के और मेंडिस भी पांच पारियों में आठ छक्के लगा चुके हैं। हम आपको इस वर्ल्ड कप में लगे टॉप 10 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बता रहे हैं। इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड यूएई के जुनैद सिद्दकी के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
राइली रूसो
- फोटो : सोशल मीडिया
10. राइली रूसो: दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने इस वर्ल्ड कप में अब तक एकमात्र शतक लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194.64 का रहा था। अपनी पारी में रूसो ने सात चौके और आठ छक्के लगाए। मैच के दौरान 17वें ओवर में शाकिब अल हसन की गेंद पर रूसो ने 97 मीटर का छक्का जड़ा था।
विज्ञापन
5 of 13
मार्कस स्टोइनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
9. मार्कस स्टोइनिस: ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने सुपर-12 राउंड में श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में स्टोइनिस ने 18 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए थे। अपनी पारी में स्टोइनिस ने चार चौके और छह छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 327.78 का रहा था। स्टोइनिस ने मैच के दौरान 16वें ओवर में महेश तीक्ष्णा की गेंद पर 97 मीटर का छक्का लगाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।