NZ vs SL T20: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया, फिलिप्स के शतक के बाद बोल्ट की घातक गेंदबाजी
{"_id":"635cd6c0d201161ef2616574","slug":"nz-vs-sl-live-cricket-score-t20-world-cup-2022-super-12-new-zealand-vs-sri-lanka-t20i-match-at-melbourne-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"NZ vs SL T20: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया, फिलिप्स के शतक के बाद बोल्ट की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 29 Oct 2022 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Oct 2022 05:47 PM IST
खास बातें
New Zealand vs Sri Lanka T20 World Cup: आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड का मुकाबला एशियाई चैंपियंस श्रीलंका से था। दोनों टीमों के बीच पहले स्थान के लिए जंग थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
असलंका पवेलियन लौटते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:56 PM, 29-Oct-2022
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया
टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन के बड़े अंतर से हराया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। वहीं, इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे डेरिल मिशेल ने 22 रन बनाए।जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सातवें ओवर तक श्रीलंका ने 24 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। पाथुम निसांका और धनंजय डी सिल्वा तो खाता भी नहीं खोल सके। कुसल मेंडिस चार रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असलंका चार रन और चमिका करुणारत्ने तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भानुका राजपक्षे ने कप्तान दासुन शनाका के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी निभाई। राजपक्षे 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में राजपक्षे ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
वनिंदु हसरंगा चार रन और महेश तीक्ष्णा शून्य पर आउट हुए। कप्तान दसुन शनाका 32 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईश सोढ़ी ने लाहिरू कुमारा को आउट कर श्रीलंका की पारी को 102 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को दो-दो विकेट मिले। टिम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। उसके तीन मैचों में पांच अंक हो गए हैं। वहीं, कीवी टीम का नेट रन रेट +3.850 है, जो कि शानदार है। वहीं, श्रीलंका की टीम ग्रुप-1 में आखिरी यानी छठे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक हैं। इंग्लैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट बेहतर होने के कारण इंग्लैंड की टीम दूसरे, आयरलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों में दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। ग्रुप-1 में सभी टीमों ने अपने तीन-तीन मुकाबले खेल लिए हैं। अब सभी को दो-दो मुकाबले और खेलने हैं।
04:02 PM, 29-Oct-2022
NZ vs SL Live: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
सात ओवर के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट गंवाकर 30 रन बना लिए हैं। फिलहाल भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका क्रीज पर हैं। पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका और चमिका करुणारत्ने पवेलियन लौट चुके हैं।
विज्ञापन
03:47 PM, 29-Oct-2022
NZ vs SL Live: श्रीलंका को चौथा झटका
श्रीलंका ने चौथे ओवर में चौथा विकेट गंवाया। ट्रेंट बोल्ट ने चरिथ असलंका को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। असलंका आठ गेंदों में चार रन बना सके। श्रीलंका ने चार ओवर के अंदर चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल चमिका करुणारत्ने और भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट और साउदी ने दो-दो विकेट लिए हैं।03:33 PM, 29-Oct-2022
NZ vs SL Live: श्रीलंका की बेहद खराब शुरुआत
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने बेहद खराब शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट गंवा दिए हैं। दोनों ओपनर्स पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्वा पवेलियन लौट चुके हैं। निसांका और धनंजय खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, मेंडिस ने चार रन की पारी खेली। पहले ओवर में साउदी ने निसांका को और दूसरे ओवर में बोल्ट ने मेंडिस और डी सिल्वा को पवेलियन भेजा। फिलहाल चरिथ असलंका और भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने एक वक्त 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं, श्रीलंका ने पांच पर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं।03:21 PM, 29-Oct-2022
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 168 रन का लक्ष्य दिया
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। एक वक्त न्यूजीलैंड की टीम ने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।फिन एलेन एक रन, डेवोन कॉन्वे एक रन और कप्तान केन विलियम्सन आठ रन बना सके। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। मिशेल 24 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में पचास रन पूरे किए।
जेम्स नीशम आठ गेंदों में पांच रन बना सके। इस बीच फिलिप्स ने एक छोर संभाले रखा और 61 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक जड़ा। हालांकि, आखिरी ओवर में फिलिप्स आउट हो गए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने शनाका के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 64 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा।
ईश सोढ़ी एक रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर पांच गेंदों में 11 रन और टिम साउदी एक गेंद में चार रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, महेश तीक्ष्णा, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा और लाहिरू कुमारा को एक-एक विकेट मिला।
ग्लेन फिलिप्स का शतक इस विश्व कप का दूसरा शतक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज द्वारा टी20 विश्व कप में लगाया गया दूसरा शतक है। इससे पहले ब्रैंडन मैकुलम 2012 टी20 विश्व कप में 123 रन बना चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
ब्रैंडन मैकुलम: 123 रन (vs बांग्लादेश)
ग्लेन फिलिप्स: 104 रन (vs श्रीलंका)
मार्टिन गुप्टिल: 93 रन (vs स्कॉटलैंड)
डेवोन कॉन्वे: 92* रन (vs ऑस्ट्रेलिया)
02:48 PM, 29-Oct-2022
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड को चौथा झटका
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने चार विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेम्स नीशम और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 15वें ओवर में ही कीवी टीम को चौथा झटका लगा। डेरिल मिशेल 24 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले फिलिप्स ने 39 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:27 PM, 29-Oct-2022
NZ vs SL Live: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 54/3
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 27 गेंदों में 30 रन और डेरिल मिशेल 14 गेंदों में 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 15 के कुल स्कोर तक फिन एलन, केन विलियम्सन और डेवोन कॉन्वे पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद फिलिप्स और मिशेल ने पारी संभाली। मिशेल इस वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा, महेश तीक्ष्णा और कसुन रजिथा ने एक-एक विकेट लिए हैं।01:55 PM, 29-Oct-2022
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 15 रन बना लिए हैं। चौथे ओवर में कीवी टीम को तीसरा झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। उन्हें कसुन रजिथा ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। विलियम्सन 13 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।01:48 PM, 29-Oct-2022
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका लगा। धनंजय डी सिल्वा ने डेवोन कॉन्वे को क्लीन बोल्ड किया। कॉन्वे चार गेंदों में एक रन बना सके। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 11 रन है। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।01:41 PM, 29-Oct-2022