फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC 2007: 18 साल पहले आज ही के दिन पाकिस्तान को हराकर भारत बना था विश्व विजेता, गंभीर-पठान का दिखा था जलवा

Wed, 24 Sep 2025 04:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 24 Sep 2025 04:51 PM IST
सार

आज ही के दिन 18 साल पहले टीम इंडिया पहली बार टी20 चैंपियन बनी थी। भारत ने 2007 में पहले संस्करण में यह खिताब जीता था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर 2007 का टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2007 India Made History Today Defeating Pakistan to Win the Trophy Gambhir Pathan Shine
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : BCCI-X
24 सितंबर...बाकियों के लिए यह सिर्फ तारीख हो सकती है लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ये सबसे खास दिन है। आज ही के दिन 18 साल पहले टीम इंडिया पहली बार टी20 चैंपियन बनी थी। भारत ने 2007 में पहले संस्करण में यह खिताब जीता था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर 2007 का टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। धोनी के युवा लड़ाकों ने गौतम गंभीर और इरफान पठान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत खिताब पर कब्जा जमाया था।
T20 World Cup 2007 India Made History Today Defeating Pakistan to Win the Trophy Gambhir Pathan Shine
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC-X
युवा टीम के साथ उतरा था भारत
भारत इस टूर्नामेंट में बहुत युवा टीम के साथ उतरा था। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले जैसे स्टार खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया था। वास्तव में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप से पहले केवल एक टी20 मैच ही खेला था। ऐसे में किसी ने भी भारत के जीतने की बात नहीं की थी।
T20 World Cup 2007 India Made History Today Defeating Pakistan to Win the Trophy Gambhir Pathan Shine
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : Irfan Pathan-x
धोनी की अगुवाई में उतरा था भारत
बीसीसीआई ने एमएस धोनी को इस टूर्नामेंट में भारत का कप्तान चुना था और भारत ने 1983 विश्व कप के बाद सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसी साल हुए वनडे विश्व कप में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद भारत के समर्थक निराश थे और उन्हें युवा टीम से कोई उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2007 India Made History Today Defeating Pakistan to Win the Trophy Gambhir Pathan Shine
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : X
गंभीर की यादगार अर्धशतकीय पारी
टूर्नामेंट में जैसे-जैसे टीम इंडिया आगे बढ़ती गई, लोगों की रुचि टूर्नामेंट में बढ़ने लगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन बनाए और भारत ने 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। 158 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को शुरुआती झटका लगा जब पहले ही ओवर में अहम बल्लेबाज मोहम्मद हफीज आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
विज्ञापन
T20 World Cup 2007 India Made History Today Defeating Pakistan to Win the Trophy Gambhir Pathan Shine
टी20 विश्व कप 2007 - फोटो : ICC-X
पाकिस्तान को हराकर जीता था भारत
हालांकि, मिस्बाह-उल-हक ने शानदार पारी खेली। वह अपने दम पर पाकिस्तान को जीत के करीब ले गए, लेकिन आखिरी ओवर में आउट हो गए और भारत पांच रन से मैच जीत गया। इसके बाद धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2011 विश्व कप भी जीता। फाइनल में इरफान पठान ने तीन विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed