फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 तारीख से शुरू होगी क्रिकेट की जंग, भारत-दक्षिण अफ्रीका में किसका पलड़ा भारी?

Thu, 12 Sep 2019 07:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 12 Sep 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
T20 Match Stats Between India vs South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media

15 सितंबर से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत करेगी। अब तक दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 14 बार आमने सामने हुई हैं। जिसमें से भारत ने आठ और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मुकाबले जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। टी-20 मैच में पहली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत 2006 में दक्षिण अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम में हुई थी। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीता था। आखिरी बार इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2018 में हुई थी, जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और मैन इन ब्लू ने 2-1 से श्रृंखला जीती थी।



T20 Match Stats Between India vs South Africa
रोहित शर्मा - फोटो : social media

बल्लेबाजी प्रदर्शन

दोनों टीम के बीच खेले गए टी-20 मैच का सर्वाधिक स्कोर 219/4 है। 2012 में दक्षिण अफ्रीका ने यह स्कोर बनाया था। वहीं भारत ने 2015 में अफ्रीकी टीम को 92 रन पर ऑल आउट किया था इन दोनों टीमों के बीच में यह सबसे कम टीम टोटल स्कोर है।

दोनों टीम के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 341 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 106 रन है, जो उन्होंने 2015 में धर्मशाला के मैदान पर यह पारी खेली थी।

इन दोनों टीमों के बीच मैच में दो शतक लगे हैं। दोनों ही शतक भारतीय खिलाड़ियों ने लगाया एक रोहित शर्मा और दूसरा सुरेश रैना द्वारा बनाए गए हैं। इन दोनों टीमों के बीच मैचों में कुल 19 अर्धशतक लगे हैं

दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी द्वारा बनाया गया तीन अर्धशतक इन दोनों टीमों के बीच मैचों में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे अधिक अर्धशतक है।जेपी डुमिनी ने 16 छक्के उड़ाए हैं। जो इन दोनों टीमों के बीच टी-20 मैच में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाया गए सबसे अधिक छक्के हैं।

T20 Match Stats Between India vs South Africa
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media

बॉलिंग प्रदर्शन

आर अश्विन द्वारा लिए गए 10 विकेट इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अबतक के टी-20 मुकाबले में किसी खिलाड़ी द्वारा लिया गया सबसे अधिक विकेट है।

2018 में भुवनेश्वर कुमार ने 5/24 का आंकड़ा दर्ज किया था। जो इन दोनों टीमों के बीच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। दोनों टीम के बीच टी-20 मैचों में पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर इकलौते खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
T20 Match Stats Between India vs South Africa
सुरेश रैना

क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन

रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने नौ-नौ कैच लपके हैं, जो भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में किसी खिलाड़ी द्वारा लिए गए सर्वाधिक कैच हैं।

2009 में एबी डिविलियर्स द्वारा तीन कैच, 2012 में सुरेश रैना और 2019 में रोहित शर्मा इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच की एक पारी में किसी खिलाड़ी द्वारा लिए गए सबसे अधिक कैच हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed