फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs SL W Live Streaming: महिला एशिया कप का आठवां खिताब जीतने उतरेगा अजेय भारत, कब-कहां देख सकेंगे फाइनल

Sun, 28 Jul 2024 10:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

India-W vs Sri Lanka-W Final Asia Cup 2024 T20 Live Streaming, Telecast: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स को बल्लेबाजी के कम मौके मिलने से वह थोड़ा चिंतित हो सकता है।

विज्ञापन
IND W vs SL W Asia Cup Final Live Streaming Telecast : Where and How to Watch India vs Sri Lanka-W
भारत बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप टी20 फाइनल - फोटो : Amar Ujala
मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखकर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करके रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी। भारत महिला एशिया कप में चार बार वनडे प्रारूप और तीन बार टी-20 प्रारूप में चैंपियन बना है।


टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को कोई मौका नहीं दिया।
IND W vs SL W Asia Cup Final Live Streaming Telecast : Where and How to Watch India vs Sri Lanka-W
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI women
मंधाना और शेफाली की जोड़ी शानदार फॉर्म में
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स को बल्लेबाजी के कम मौके मिलने से वह थोड़ा चिंतित हो सकता है। टीम प्रबंधन गेंदबाजों विशेषकर दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के प्रदर्शन से काफी खुश होगा। दीप्ति ने टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक 9 विकेट लिए हैं जबकि रेणुका सात विकेट लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर है। इन दोनों का इकोनॉमी रेट भी शानदार है जिसका मतलब है कि उन्होंने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इन दोनों की कसी गेंदबाजी का फायदा भारत के अन्य गेंदबाजों को भी मिला। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव इसका उदाहरण है जिन्होंने अभी तक 5.5 के इकोनॉमी रेट से 6 विकेट लिए।
IND W vs SL W Asia Cup Final Live Streaming Telecast : Where and How to Watch India vs Sri Lanka-W
महिला एशिया कप फाइनल - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका को कमजोर आंकना होगी भूल
श्रीलंका भी अभी तक अजेय रहा है। उसने टूर्नामेंट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है। श्रीलंका ने ग्रुप चरण में मलयेशिया को 144 रन से हराया था। श्रीलंका की तरफ से कप्तान अटापट्टू ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक 243 रन बनाए हैं, लेकिन उनके अलावा श्रीलंका की कोई भी अन्य बल्लेबाज 100 रन तक नहीं पहुंची। भारत को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसे श्रीलंकाई कप्तान पर अंकुश लगाना होगा। भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने श्रीलंका के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। ऑफ स्पिनर कविशा दिलहारी (सात विकेट) को छोड़कर अन्य श्रीलंकाई गेंदबाज अभी तक प्रभाव छोड़ने में विफल रही हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
भारतीय क्रिकेट प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स 3 चैनल पर भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण का आनंद ले सकते हैं। भारतीय यूजर्स इस मैच को डिज्नी+हॉटस्टार स्ट्रीमिंग ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं। फैंस हॉटस्टार एप्लिकेशन (केवल मोबाइल यूजर्स के लिए) पर महिला एशिया कप 2024 फाइनल मैच की मुफ्त स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। यह खिताबी मुकाबला दांबुला के दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND W vs SL W Asia Cup Final Live Streaming Telecast : Where and How to Watch India vs Sri Lanka-W
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
दोनों टीमें :

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजीवन।

श्रीलंका : अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, विशमी गुणरथने, काव्या कविंदी, इनोशी प्रियदर्शनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिंहानी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed