फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेश रैना ने कहा- टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं, 'ठंडा' टाइप नहीं हूं

Fri, 08 Sep 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 08 Sep 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
suresh raina says he is trying hard to comeback in team india
सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा है कि वो टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने अपने खेलने की शैली में भी सुधार किया तथा लोगों की सलाह भी ले रहे हैं। रैना ने आखिरी बार भारत की तरफ इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्होंने बेंगलुरु में हुए उस मैच में 63 रन की पारी खेली थी और उसके बाद आईपीएल में गुजरात लायंस का नेतृत्व करते हुए 14 मैचों में 422 रन बनाए थे।

suresh raina says he is trying hard to comeback in team india
सुरेश रैना - फोटो : ESPN

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे और टी20 के लिए रैना की टीम में वापसी तय मानी जा रही थी, लेकिन 30 वर्षीय रैना पर केदार जाधव और मनीष पांडे को तरजीह दी गई। टीम में चयनित नहीं होने से रैना निराश नहीं है बल्कि वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

suresh raina says he is trying hard to comeback in team india
सुरेश रैना

टीम के कभी सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक रैना के हाल ही में फिटनेस पर सवाल खड़े हुए थे। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले रैना ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में वापसी के लिए क्या कर रहे हैं और सचिन तेंदुलकर से हाल ही में उन्हें क्या सलाह मिली थी। बता दें कि टीम इंडिया में वापसी के लिए रैना दिलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की तरफ से खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
suresh raina says he is trying hard to comeback in team india
सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना - फोटो : twitter

सुरेश रैना ने कहा, 'मैं लोगों को कहना चाहता हूं कि वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं और ठंडा टाइप बिलकुल नहीं हूं। मेरा कड़ी मेहनत पर हमेशा भरोसा रहा है। युवराज को देखिए, उन्होंने कड़ी मेहनत करके टीम में वापसी की। सचिन तेंदुलकर से मैंने हाल ही में मुलाकात की और महान बल्लेबाज ने कहा, 'सब अच्छा है, तुम्हें किसी को कुछ साबित करने की जरुरत नहीं। आपने काफी कुछ किया है और अपने क्रिकेट का पूरा आनंद उठाइए।' मुझे पता है कि मेरा चांस भी आएगा।'

विज्ञापन
suresh raina says he is trying hard to comeback in team india
सुरेश रैना

रैना पर यह भी आरोप लगा कि वो सभी को खुश करना चाहते हैं। इस पर जवाब देते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'मैंने किसे खुश किया? ये मेरा सोशल मीडिया अकाउंट है। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। कभी हम अपने दिल की बात साझा करना चाहते हैं। ये मेरी लाइफ है और मैं इसका आनंद उठाना चाहता हूं। मैंने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है। आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते। सोशल मीडिया हर कोई इस्तेमाल करता है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देखिए, सभी अपनी सेल्फी पोस्ट करते हैं। सिर्फ मैं ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed