{"_id":"5b07d1da4f1c1bfd6e8b4860","slug":"suresh-raina-says-csk-will-win-ipl-for-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK की 'जान' ने कहा- एमएस धोनी के लिए जीतना चाहते हैं IPL-11 का फाइनल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK की 'जान' ने कहा- एमएस धोनी के लिए जीतना चाहते हैं IPL-11 का फाइनल
Fri, 25 May 2018 02:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 25 May 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 11वें सीजन में शानदार वापसी की है। दो बार की आईपीएल विजेता चेन्नई की टीम मौजूदा आईपीएल के लीग चरण में पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। फिर उसने पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की।
2 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई का फाइनल में सामना दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम से रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा। बहरहाल, फाइनल से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज सुरेश रैना ने बड़ा खुलासा किया है।
3 of 6
suresh raina
यह सातवां मौका है जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम धोनी के नेतृत्व में आईपीएल का फाइनल मैच खेलेगी। सुरेश रैना ने अपने कप्तान के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई मौकों पर टीम को यादगार जीत दिलाई है। रैना ने खुलासा किया कि चेन्नई के फाइनल में पहुंचने पर धोनी थोड़ा भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ms dhoni
रैना के हवाले से चेन्नई सुपरकिंग्स की वेबसाइट ने कहा, 'जब टीम फाइनल में पहुंची तो धोनी थोड़ा भावुक हो गए थे। वह और हम सभी चेन्नई टीम का काफी ध्यान रखते हैं। 2008 से ही धोनी ने चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया और वह टीम के सबसे बेहतरीन लोगों में से एक हैं। इस बार हम धोनी के लिए आईपीएल जीतना चाहते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साथ ही खुलासा किया कि एमएस धोनी को अपने आलोचकों को जवाब देना आता है और वह मैदान पर प्रदर्शन करके ही इसका जवाब देना पसंद करते हैं। रैना ने ध्यान दिलाया कि मौजूदा चेन्नई की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।