फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेल हो गए सुरेश रैना और अमित मिश्रा,अब टीम इंडिया में वापसी मुश्किल

Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 02 Oct 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
suresh raina aur amit mishra failed in fitness test sundars fitness also under scanner
सुरेश रैना

इंडिया 'ए' टीम में जगह पाने के दावेदारों में शामिल अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना और लेग स्पिनर अमित मिश्रा फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं और अब उन्हें टीम इंडिया व इंडिया 'ए' में जगह हासिल करने के लिए दोबारा मेहनत करना पड़ेगी। तमिलनाडु के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की भी फिटनेस संबंधी कुछ परेशानियां हैं और इसलिए उनके टेस्ट को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है।

suresh raina aur amit mishra failed in fitness test sundars fitness also under scanner
अमित - फोटो : PTI

रैना और मिश्रा को खराब फॉर्म व फिटनेस की वजह से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। राष्ट्रीय टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अपना स्तर उठाकर फिटनेस को सबसे बड़ा पैमाना बना रखा है। चयनकर्ता इस बात पर भी ध्यान देते हैं कि बेंच स्ट्रेंथ भी फिट हो और वो भारतीय खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर स्थापित करे।

suresh raina aur amit mishra failed in fitness test sundars fitness also under scanner
सुरेश रैना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता तैयार थे कि न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए सुरेश रैना और अमित मिश्रा को इंडिया 'ए' में शामिल किया जाए। हालांकि, दोनों फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए जबकि राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के कोचिंग स्टाफ की निगरानी में दोनों ने फिटनेस पर काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
suresh raina aur amit mishra failed in fitness test sundars fitness also under scanner
अमित मिश्रा

बोर्ड के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मिश्रा पिछले चार महीनों से एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन फिर भी टेस्ट में पास नहीं हो सके। युजवेंद्र चहल की सफलता को देखते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान मिश्रा को बतौर बैकअप इस्तेमाल करने का था। मगर उनकी फिटनेस अच्छी नहीं होने से चयनकर्ताओं को इंडिया 'ए' में उन्हें चुनने में परेशानी हुई।

विज्ञापन
suresh raina aur amit mishra failed in fitness test sundars fitness also under scanner
इंडिया ब्लू टीम के कप्तान सुरेश रैना शाट खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला

यही हाल सुरेश रैना का भी रहा जो इंडिया 'ए' की तरफ से शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी पर नजरें जमाए हुए थे। अब जब रैना भी फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं, ऐसे में राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी मुश्किल हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed