सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी की वजह से वह आईपीएल 2020 में कारगर गेंदबाजी कर पाए। यॉर्कर विशेषज्ञ नटराजन के मुताबिक, बीते साल आईपीएल 2020 में धोनी ने उन्हें स्लो बाउंसर और कटर्स गेंदें डालने की सलाह दी थी। माही की ये सलाह नटराज के काम आई और उन्होंने बीते आईपीएल में कई दिग्गज खिलाड़ियों को आउट किया।
टी नटराजन ने बीते साल आईपीएल में 71 गेंदें यॉर्कर फेंकी थीं। ये धोनी की सलाह ही थी जिसके बाद आईपीएल मैचों के दरम्यान उन्होंने खुद माही सहित एबी डिवीलयर्स को आउट करने में सफलता हासिल की। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो से उन्होंने बात करते हुए कहा, धोनी जैसे किसी के लिए खुद से बोलना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने मुझे फिटनेस के बारे में बताया और मेरा हौसला बढ़ाया। धोनी ने कहा कि ये मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं, उन्होंने मुझसे कहा, स्लो बाउंसर फेंको, कटर्स का इस्तेमाल करो और उनमें विविधता लाओ। उनकी इस सलाह ने मेरी मदद की।
3 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2020 में खुद धोनी को आउट करने में सफलता हासिल की। उनके लाजबाव बॉलिंग को देखते हुए नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम में जगह मिली।
4 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में धोनी के विकेट को याद करते नटराजन ने कहा, मैंने उनकी पहुंच में गेंद डाली और उन्होंने 102 मीटर का छक्का जड़ा। अगली ही गेंद पर मैंने उनको आउट कर दिया लेकिन मैंने जश्न नहीं मनाया और पहली गेंद के बारे में सोच रहा था।
5 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : ट्विटर
नटराजन ने कहा कि मैच समाप्त होने को बाद मैं खुश था और जब वापस पवेलियन लौट रहा था तो उस समय मैंने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बात की। इसके बाद इसी आईपीएल में मैंने आरसीबी के एबी डिवीलियर्स को आउट किया। नटराजन ने कहा कि एक तरफ मुझे मेरी बेटी के जन्म की खुशी थी तो दूसरी तरफ नॉक आउट मुकाबले में डिवीलियर्स को आउट कर जश्न मना रहा था।