{"_id":"606d85988ebc3ec4455303a9","slug":"tata-nexon-ev-best-selling-electric-car-in-india-with-64-percent-market-share-electric-vehicles-sales-in-india-know-about-tata-nexon-ev-battery-driving-range-features-and-full-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV का जलवा कायम: तीन महीनों में बिक्री दुगनी हो कर पहुंची 4000 यूनिट्स, जानें इसकी खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon EV का जलवा कायम: तीन महीनों में बिक्री दुगनी हो कर पहुंची 4000 यूनिट्स, जानें इसकी खासियतें
Wed, 07 Apr 2021 03:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) इस समय में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) है। टाटा मोटर्स ने एलान किया है कि लॉन्चिंग के 15 महीनों में नेक्सन ईवी की 4,000-यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। टाटा मोटर्स ने वित्त विर्ष 2021 में कुल 2,22,025 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की है, जो वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 69 फीसदी ज्यादा है। अब ऑटो निर्माता के पास अपनी खुश जाहिर करने की एक और वजह है।
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन ईवी 28 जनवरी 2020 को लॉन्च की गई थी। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ी। टाटा मोटर्स ने अगस्त 2020 तक नेक्सन ईवी की 1,000 यूनि्टस की बिक्री दर्ज की, जो अगले तीन महीनों में दोगुनी हो गई। दिसंबर 2020 और मार्च 2021 के बीच, संचयी बिक्री 2,000 यूनिट्स से 4,000 यूनिट्स तक पहुंच गई।
Tata Nexon EV Pooja
- फोटो : Reddit
कम कीमत में एक शानदार ड्राइविंग रेंज और अपने बढ़िया प्रदर्शन के कारण नेक्सन ईवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार के रूप में उभरी है। इस समय टाटा मोटर्स 64 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिव व्हीकल सेगमेंट में सबसे आगे है। जानें इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की खासियतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandir Bedi with Tata Nexon EV
- फोटो : For Representation Only
ड्राइविंग रेंज
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है।

N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
स्पीड
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देती है। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।