फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hong Kong Sixes 2026: Bhuvneshwar Kumar To Lead Star-Studded Team India Squad; See full squad

टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी: इस टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी; स्क्वॉड में क्रुणाल-शशांक समेत और कौन-कौन

Mon, 05 Oct 2026 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Oct 2026 03:06 PM IST
सार

हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस 2026 के लिए टीम इंडिया के सात खिलाड़ियों का एलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन भी टीम में हैं। भारत पिछली बार के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर इस बार खिताब की दौड़ में आगे बढ़ना चाहेगा।

विज्ञापन
Hong Kong Sixes 2026: Bhuvneshwar Kumar To Lead Star-Studded Team India Squad; See full squad
भुवनेश्वर, क्रुणाल, शशांक और नीतीश - फोटो : ANI

विस्तार

हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस का पिछला संस्करण सुपरहिट रहने के बाद अब नए संस्करण को लेकर खूब चर्चा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अक्तूबर से होने जा रही है। तीन दिन ये टूर्नामेंट चलेगा और एक नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। आईपीएल के सात स्टार्स को टीम में चुना गया है। हालांकि, मैच के दौरान छह ही खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलता है और एक खिलाड़ी बेंच पर बैठता है। मुकाबले छह-छह ओवर के होते हैं। टीम इंडिया की कप्तानी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है, जबकि पिछली बार कप्तान दिनेश कार्तिक थे। पिछले संस्करण में टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा था।
विज्ञापन

Hong Kong Sixes 2026: Bhuvneshwar Kumar To Lead Star-Studded Team India Squad; See full squad
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
आईपीएल सितारों से सजी टीम इंडिया
इस बार अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम की कप्तानी करेंगे। उनके साथ क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन टीम का हिस्सा होंगे और इन पर भारत को चैंपियन बनाने का दारोमदार होगा। पिछली बार पाकिस्तान की टीम ने यह टूर्नामेंट जीता था। भारत में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच से जुड़ी खबरें आप अमर उजाला पर भी पढ़ सकते हैं। इसका शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं किया गया है।

टीम इंडिया: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hong Kong Sixes 2026: Bhuvneshwar Kumar To Lead Star-Studded Team India Squad; See full squad
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
छह खिलाड़ियों के साथ खेला जाएगा मुकाबला
हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस में छह खिलाड़ियों की टीम मैदान पर उतरती है। इस फॉर्मेट में खिलाड़ियों को शुरुआत में समय लेकर पारी संभालने का ज्यादा मौका नहीं मिलता। मुकाबले तेज और हाई-स्कोरिंग होते हैं तथा बल्लेबाजों से आक्रामक क्रिकेट की उम्मीद की जाती है। साथ ही हर खिलाड़ी को बल्ले और गेंद से योगदान देने की जरूरत होती है।

भारतीय टीम में इस फॉर्मेट के लिए अनुभव और आक्रामकता का अच्छा मिश्रण है। भुवनेश्वर कुमार के पास अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल क्रिकेट का लंबा अनुभव है और वह नई गेंद से प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। वहीं, क्रुणाल पांड्या एक अनुभवी ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देते हैं।

नीतीश राणा आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प हैं, जबकि शशांक सिंह और राहुल तेवतिया फिनिशर की भूमिका में उपयोगी साबित हो सकते हैं। राहुल त्रिपाठी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। टी. नटराजन टीम को बाएं हाथ के विशेषज्ञ तेज गेंदबाज का विकल्प देते हैं।
विज्ञापन

Hong Kong Sixes 2026: Bhuvneshwar Kumar To Lead Star-Studded Team India Squad; See full squad
पिछले संस्करण की हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस की भारतीय टीम - फोटो : Instagram
टीम इंडिया के सामने पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन की चुनौती
टीम इंडिया हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस में अधूरे अभियान को पूरा करने के इरादे से वापसी करेगी। 2025 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम से दो रन की जीत के साथ की थी। हालांकि, इसके बाद लगातार मुकाबले हारने के कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार चुनौती आसान नहीं होगी। पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगा। उसने पिछले साल फाइनल में डेब्यू करने वाली कुवैत की टीम को हराकर हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस का खिताब जीता था।

Hong Kong Sixes 2026: Bhuvneshwar Kumar To Lead Star-Studded Team India Squad; See full squad
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
आठ टेस्ट देशों के साथ चार एसोसिएट टीमें
2026 के टूर्नामेंट में आठ प्रमुख क्रिकेट देशों के अलावा चार एसोसिएट सदस्य टीमें भी हिस्सा लेंगी। तीन दिनों तक हॉन्गकॉन्ग के टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर तेज रफ्तार और आक्रामक क्रिकेट देखने को मिलेगा। छह खिलाड़ियों वाले इस फॉर्मेट में पूरे क्रिकेट मैच की रोमांचकता को बेहद कम समय में समेट दिया जाता है। चौके-छक्के, नए तरह के शॉट, विकेट और तेजी से बदलता हुआ मुकाबला इस फॉर्मेट की खासियत है। यही वजह है कि हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस में बड़े खिलाड़ियों को अपने खेल का अलग अंदाज दिखाने का मौका मिलता है।

भारतीय प्रशंसकों के लिए इस बार आईपीएल के कई सितारों को पारंपरिक टी20 से अलग छह खिलाड़ियों वाले फॉर्मेट में खेलते देखना खास होगा। टूर्नामेंट के तीनों दिनों के लिए टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। तीनों दिनों के टिकट की कीमत 780 हॉन्गकॉन्ग डॉलर रखी गई है। हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस में टीम इंडिया इस बार आईपीएल के अनुभव और आक्रामक क्रिकेट के दम पर पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed