IPL 2019 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने चेन्नई को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में मुंबई ने 1 रन से जीत दर्ज की।
दिलचस्प बात यह है कि ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच 29 अप्रैल को खेला था और काफी पहले ही टूर्नामेंट छोड़कर स्वदेश लौट चुके थे। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर की।
3 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : Social media
32 वर्षीय डेविड वॉर्नर की टीम भले ही फाइनल तक नहीं पहुंची, लेकिन महज 12 मैच खेलकर वॉर्नर ने वो कमाल कर दिखाया जो कई क्रिकेटर्स 16 मैच खेलकर भी नहीं कर पाए। डेविड वॉर्नर ने इस लीग में हैदराबाद के लिए 12 मैच खेले और उन्होंने 69.20 की औसत से 692 रन बनाए।
4 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) विजेता खिलाड़ी वॉर्नर को 10 लाख रुपए का चेक इनाम के रूप में दिया गया।
5 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
डेविड वॉर्नर इस सीजन में अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने 600 रन का आंकड़ा छुआ है। वॉर्नर से पीछे पंजाब के लिए खेलने वाले केएल राहुल (593) हैं। क्विंटन डीकॉक (529) के साथ इस लिस्ट में तीसरे। शिखर धवन (521) इस लिस्ट में चौथे और आंद्रे रसेल (510) पांचवें नंबर पर हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि डीकॉक को छोड़कर किसी की भी टीम खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई।