फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero motocorp आज Maestro Edge 125 और Pleasure 110 को लांच करेगी, जानिये खास बातें

Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hero motocorp to launch Maestro Edge  and Pleasure  on 13 may  2019 in india
Hero motocorp

देश की सबसे बड़ी टू- व्हीलर्स निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के दो नए स्कूटर आज लांच होने जा रहे हैं। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में कंपनी Maestro Edge 125 और नए Pleasure 110 को लांच करेगी। कंपनी ने इन्हें मेल और फीमेल ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किये हैं।  आइये जानते हैं इन दोनों स्कूटर्स के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में।

हीरो प्लेजर 110

Hero motocorp to launch Maestro Edge  and Pleasure  on 13 may  2019 in india
Hero Pleasure
हीरो का नया प्लेजर इस बार काफी नये अंदाज में आएगा। इसमें अब एकदम नए डिजाइन वाला हेडलैंप देखने को मिलेगा जोकि रेट्रो-टच फील देगा। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलेगा जहां कई तरफ की जानकारियां आपको मिलेंगी। वही सुविधा के लिए इसमें मोबाइल चार्जिंग के लिए भी पोर्ट मिलेगा। कुल मिलकर इस बार नया प्लेजर फ्रेश लुक के साथ कई अच्छे फीचर्स से भी लैस होगा। इंजन की बात करें तो नए प्लेजर का इंजन भी अपडेटेड होगा। इसमें अब 110cc इंजन जो करीब 8.1hp का पावर और 8.7Nm टॉर्क देगा है। इसकी अनुमानित कीमत 45 हजार से ज्यादा रहने की संभावना है।
 
 

हीरो माएस्ट्रो एज 125

Hero motocorp to launch Maestro Edge  and Pleasure  on 13 may  2019 in india
hero Maestro
हीरो ने माएस्ट्रो एज 125 को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। इस बार यह पहले से बेहतर नजर आएगा। कंपनी इसमें डेस्टिनी वाला ही 125 cc सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन इस्तेमाल करेगी। यह इंजन 8.7hp का पावर और 10.2Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। हमारे हिसाब से कंपनी नए माएस्ट्रो की पावर में थोड़ा सा बदलाव कर सकती है। इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल होगा, जिसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed