कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करके एक खास क्लब में अपनी जगह बना ली है। कैरीबियाई ऑलराउंडर ने मैच में एक विकेट लिया और 29 रन की पारी खेली। इसी के साथ नरेन एक स्पेशल क्लब में शामिल हुए।
नरेन उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 300 या इससे अधिक रन व 15 या इससे अधिक विकेट लिए हैं। बता दें कि नरेन की एंट्री से इस खास लिस्ट के 5 साल का सूखा खत्म हुआ है।
नरेन से पहले साल 2013 में जैक्स कैलिस इस लिस्ट का हिस्सा थे। यही नहीं, साल 2012 में भी जैक्स कैलिस ही इस क्लब का हिस्सा बने थे। वैसे 2012 में कैलिस के अलावा ड्वेन ब्रावो भी इस क्लब का हिस्सा बने थे। वैसे एक सीजन में 300 या इससे अधिक रन और 15 या इससे अधिक विकेट लेने के मामले में सबसे पहले नाम शेन वॉटसन का दर्ज हुआ। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए यह आंकड़ा हासिल किया था।
4 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स
- फोटो : ipl
बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को दो गेंद शेष रहते 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। केकेआर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
सुनील नरेन ने भी मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 14 मैचों दो अर्धशतकों की मदद से 327 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 75 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में नरेन ने 16 विकेट चटकाए। इसमें उनका बेस्ट स्कोर 18/3 है।