फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय टीम के साहस को सलाम, हर मोड़ पर हुई मानसिक सीमाओं की परीक्षा : गावस्कर

Mon, 18 Jan 2021 09:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
sunil Gavaskar says Indian players have been tested to the cricketing and mental limits every turn, every minute
भारतीय टीम - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ब्रिस्बेन टेस्ट में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट का नतीजा क्या आता है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।  


 

sunil Gavaskar says Indian players have been tested to the cricketing and mental limits every turn, every minute
सुनील गावस्कर - फोटो : ट्विटर

कमेंट्री के दौरान चैनल सात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैंने भी ऑस्ट्रेलिया के दौरों पर भारतीय टीम की कप्तानी की है और पहली बार में देखा जाए तो यह काफी चुनौती भरा होता है लेकिन यहां हमने कुछ असाधारण होते हुए देखा है।

sunil Gavaskar says Indian players have been tested to the cricketing and mental limits every turn, every minute
मोहम्मद सिराज के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार - फोटो : social media

गावस्कर ने कहा कि हर मोड़ पर भारतीय टीम की मानसिक सीमाओं का टेस्ट हुआ है, लेकिन उसने लड़ना नहीं छोड़ा। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का भी टीम ने डटकर सामना किया। इस दौरे पर भारतीय टीम ने मुकाबला करने की जो क्षमता दिखाई है, वह वाकई प्रेरणा देने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil Gavaskar says Indian players have been tested to the cricketing and mental limits every turn, every minute
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर बैठे हैं लेकिन युवा खिलाड़ियों ने जिस जोश के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि टीम के कई खिलाड़ी अपने घर से बाहर थे और पिछले करीब पांच महीनों से क्वारंटाइन में रहे। बावजूद इस दौरे पर टीम ने अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी। भारतीय टीम का इस ऑस्ट्रेलियाई दौरे में किया गया संघर्ष सालों तक याद किया जाएगा। 

विज्ञापन
sunil Gavaskar says Indian players have been tested to the cricketing and mental limits every turn, every minute
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

बता दें कि ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरी पारी में 294 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया बिना विकेट खोकर चार रन बना चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल नाबाद लौटे। दूसरी बार भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पहली बार पांच विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 369 रन के जवाब में भारत ने 336 रन बनाए थे। चार मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर खड़ी है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed