फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात : सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री ने साझा कीं ये तस्वीरें

Mon, 18 Jan 2021 09:38 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 18 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Becomes President Of Somnath Temple Trust, Tweets Union Home Minister Amit Shah
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तीन तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी। बता दें कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशुभाई पटेल के निधन के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।



जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को अध्यक्ष बनाए जाने का फैसला लिया गया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और गृह मंत्री अमित शाह भी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य हैं। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मशहूर सोमनाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए ये ट्रस्ट काम करता है।

Prime Minister Narendra Modi Becomes President Of Somnath Temple Trust, Tweets Union Home Minister Amit Shah
सोमनाथ मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : Twitter : @AmitShah

ट्रस्ट का अध्यक्ष बनने पर अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर भी साझा की। शाह ने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने पर हृदयपूर्वक बधाई देता हूं।

सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र के विकास के प्रति मोदी जी का समर्पण अद्भुत रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी की अध्यक्षता में ट्रस्ट, सोमनाथ मंदिर की गरिमा और भव्यता को और बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले न्यास के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।
 


Prime Minister Narendra Modi Becomes President Of Somnath Temple Trust, Tweets Union Home Minister Amit Shah
सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : Twitter : @AmitShah

मोरारजी देसाई भी रह चुके हैं अध्यक्ष
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बाद मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इस मंदिर न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। न्यास के रिकार्ड के अनुसार मोदी न्यास के आठवें अध्यक्ष बने हैं।

न्यास के सचिव पीके लाहेरी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर न्यास के न्यासियों में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज न्यासियों की डिजिटल बैठक के दौरान नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Becomes President Of Somnath Temple Trust, Tweets Union Home Minister Amit Shah
सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : Twitter : @AmitShah

बैठक में मौजूद रहे लालकृष्ण आडवाणी
उन्होंने शाम को हुई ऑनलाइन बैठक के बाद कहा कि  यह पद केशूभाई के निधन के बाद से खाली था। न्यास के अन्य सदस्यों में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के विद्वान जेडी परमार और व्यापारी हर्षवर्द्धन नेवतिया हैं।

लाहेरी ने कहा कि जब शाह ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया तो मैंने उसका समर्थन किया और अन्य न्यासियों ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री को नया अध्यक्ष चुन लिया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Becomes President Of Somnath Temple Trust, Tweets Union Home Minister Amit Shah
केशुभाई पटेल (फाइल फोटो - फोटो : PTI

केशूभाई पटेल 16 साल तक रहे अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि न्यासी भावी योजना पर चर्चा करने के लिए दूसरी बैठक करेंगे। पिछले साल अक्तूबर में न्यास के निवर्तमान अध्यक्ष गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल के निधन के बाद सोमनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष का पद रिक्त था। 

बता दें कि पटेल 16 सालों तक (2004-2020) इस न्यास के अध्यक्ष रहे। न्यास के रिकॉर्ड के अनुसार देसाई ने 1967 से 1995 तक न्यास के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी थी।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed