फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिताली राज प्रकरण से आहत सुनील गावस्कर ने बयां किया अपना दर्द, कही ये अहम बात 

Thu, 29 Nov 2018 01:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says I feel sorry for Mithali Raj 
Sunil Gavaskar, Mithali Raj

आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 के दूसरे  सेमीफाइनल में मिताली राज को न खिलाए जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस विवाद पर जमकर आलोचनाएं हो रही है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी इससे काफी आहत हैं और वह मिताली राज के समर्थन में खड़े उतरे हैं। आइए जानते हैं गावस्कर ने मिताली के समर्थन में क्या कहाः


 

Sunil Gavaskar says I feel sorry for Mithali Raj 
मिताली राज

गौरतलब है कि आईसीसी महिला विश्व टी-20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लागातार चौथी जीत दर्ज की, लेकिन विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट के करारी हार का समाना करना पड़ा था। इस मैच में शानदार फॉर्म में चल रही मिताली राज टीम से बाहर रखा गया था। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद यह विवाद जोर पकड़ लिया।

Sunil Gavaskar says I feel sorry for Mithali Raj 
Sunil Gavaskar

बता दें कि इस विवाद को लेकर काफी आलोचनाएं की जा चुकी है और फिलहाल यह जारी है। इस कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने 'इंडिया टूडे' से बातचीत में कहा, 'मैं मिताली के लिए बेहद दुखी महसूस कर रहा हूं। वह काफी अच्छी खेलती हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में 20 साल दिए हैं।  उन्होंने इस टूर्नामेंट में भी अच्छा स्कोर किया और दो मैचों में मैन ऑफ द मैच भी रहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says I feel sorry for Mithali Raj 
सुनील गावस्कर - फोटो : getty

गावस्कर ने आगे कहा, 'वह एक मैच में चोटिल थीं, लेकिन अगले मैच में वह फिट हो गई थीं। ठीक इसके उलट यदि आप पुरुष टीम की बात करें तो क्या विराट एक मैच में चोटिल हो जाते हैं तो अगले नॉआउट मैच में वह पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो क्या आप उन्हें बाहर बैठाओगे। नॉकआउट मुकाबले में टीम को अपने बेस्ट खिलाड़ी को शामिल करना चाहिए था। आपको उनके अनुभव और क्लास की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says I feel sorry for Mithali Raj 
powar and mithali

69 वर्षीय गावस्कर ने कहा, 'कोच रमेश पोवार की इन हरकतों पर कमेंट करना कठिन होगा लेकिन यह साफ है कि जो उन्होंने मिताली को बाहर बिठाने का कारण दिया है, वह गलत है।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed