फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर फिर भड़के गावस्कर, बोले- यह खिलाड़ी टीम से बाहर क्यों?

Sat, 08 Sep 2018 12:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar questions to team india, says why Karun Nair omission from the playing XI
सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर एक बार फिर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन के चयन पर भड़क गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी व अंतिम टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवेन में हुए बदलावों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और सवाल भी उठाए हैं।

Sunil Gavaskar questions to team india, says why Karun Nair omission from the playing XI
सुनील गावस्कर

दरअसल, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी व अंतिम मैच में अपने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किया है। कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या की जगह हनुमा विहारी और आर अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को शामिल किया है। मगर गावस्कर का कहना है कि यह खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों?

Sunil Gavaskar questions to team india, says why Karun Nair omission from the playing XI
हनुमा विहारी

गावस्कर ने कहा है कि, इंग्लैंड के खिलाफ हनुमा विहारी को हार्दिक पांड्या की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन करुण नायर को क्यों नहीं जगह दी गई। उन्होंने कहा कि करुण नायर के आगे हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar questions to team india, says why Karun Nair omission from the playing XI
Sunil Gavaskar

69 साल के गावस्कर ने प्री मैच शो में सोनी सिक्स चैनल से बातचीत में कहा, 'करुण नायर को टीम मैनेजमेंट से पूछने का पूरा अधिकार है कि वह टीम में क्यों नहीं है। वह इस जवाब का हकदार है।  करुण नायर ने ऐसा क्या नहीं किया है जिसकी वजह से उन्हें जगह नहीं मिली? बस इसलिए कि वह आपका पसंदीदा खिलाड़ी नहीं है। आप उसे चुनना नहीं चाहते हैं। वह तिहरा शतक बनाने वाला खिलाड़ी है। पिछले मैच में आपने एक अतिरिक्त बल्लेबाज नहीं चुना था, लेकिन अब आपके पास चुनने का मौका था। करुण नायर इसका जवाब चाहता है। ये सब पूरा बकवास है।'
 

विज्ञापन
Sunil Gavaskar questions to team india, says why Karun Nair omission from the playing XI
करुण नायर - फोटो : espncricinfo

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अलावा ट्रिपल सेंचुरी लगाई है। नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में तिहरा शतक (303*) जड़ा था। करुण ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 62 से ज्यादा की औसत से 347 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed