सोमवार को पाकिस्तान के कराची में 10 साल बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। पाकिस्तान ने यहां श्रीलंकाई टीम की मेजबानी की जिसमें उसने जीत दर्ज की। पहला मैच भारी बारिश की वजह से रद्द होने के बाद दूसरे मैच में सभी की नजर थी।
2 of 5
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : social media
वहीं आतंकी हमले के डर के बीच श्रीलंकाई टीम को भारी सुरक्षा के बीच कराची स्टेडियम पहुंचाया गया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक वीडियो शेयर कर पाकिस्तान को नसीहत दी।
3 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि श्रीलंकाई टीम को तकरीबन 34 गाड़ियों और भारी सुरक्षा के साथ स्टेडियम ले जाया जा रहा है। वीडियो में बख्तरबंद गाड़ियों से लेकर बुलेटप्रूफ गाडियां तक मौजूद हैं। गंभीर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए।
4 of 5
श्रीलंका क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स को बोलते हुए सुना गया कि कर्फ्यू के बीच मैच करवाया जा रहा है और अब बस काफिले के बीच टैंक का आना ही बाकी रह गया है।
5 of 5
श्रीलंका क्रिकेट
- फोटो : social media
बता दें कि 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम के बस पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी जिसमें छह खिलाड़ी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उसके बाद फिर से श्रीलंकाई टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान का दौरा कर रही है।