भारत और श्रीलंका के बीच एकलौता टी-20 मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। टेस्ट और वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करने के बाद श्रीलंका के पास भारत के विजय रथ को रोककर अपनी प्रतिष्ठा बचाने का आखिरी मौका है। ऐसे में विराट सेना किसी भी स्थिति में मैच को जीतकर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लेगी। आईए नजर डालें दोनों देशों के बीच खेले गए टी-20 मैचों के आंकड़ों पर।
कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का ये पचासवां मैच होगा। वो पचास अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी होंगे। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में विराट का बल्लेबाजी औसत 100.5 का है। उनके खिलाफ 3 मैचों में कोहली ने 201 रन बनाए हैं। जबकि तीनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा है।
कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय
श्रीलंका और भारत के बीच अबतक कुल 10 टी-20 मैच खेले गए हैं। इन सभी मुकाबलों में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना शामिल रहे हैं। आज खेले जाने वाले 11 वें मुकाबले में सुरेश रैना नहीं होंगे। धोनी श्रीलंका के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा 11टी-20 मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय
रोहित शर्मा का टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है। उन्होंन अब तक श्रीलंका के खिलाफ खेले 7 मैचों में 15.28 की औसत से रन 107 रन बनाए हैं। जिन टीमों के खिलाफ रोहित ने कम से कम 100 रन बनाए हैं उनमें से यह सबसे कम रन औसत है।
कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय
5 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc
साल 2017 में खेले 15 टी-20 मैचों मे भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। इनमें से केवल 3 मैचों में भुवी को कोई विकेट हासिल नहीं हुआ जबकि तीन मैचों में उन्हें केवल 1 विकेट से संतोष करना पड़ा। बाकी के 9 मैचों में भुवी ने 2 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। एक मैच में उन्होंने 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।