टीम इंडिया के लिए मौजूदा श्रीलंका दौरा शानदार रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने मेजबान टीम को अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं करने दी है। पहले भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती। इसके बाद उसने वन-डे सीरीज में श्रीलंका का 5-0 से क्लीन स्वीप किया। श्रीलंका को इस सीरीज में चुनिंदा उपलब्धियां हाथ लगी जबकि टीम इंडिया ने खेल के हर विभाग में अपनी महारत साबित की। अब दोनों टीमों के बीच बुधवार को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया इन 11 खिलाड़ियों को आजमा सकती है:
श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स - रोहित शर्मा और विराट कोहली
इसका साफ मतलब यह है कि रोहित के साथ कोहली ही ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर - मनीष पांडे, केएल राहुल, एमएस धोनी
चौथेक्रम पर केएल राहुल को मौका मिल सकता है। टीम प्रबंधन को राहुल की क्षमता का अनुमान है, ऐसे में उन्हें मौका मिलना तय नजर आ रहा है। पांचवें क्रम की पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर होगी। धोनी ने वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और उनसे फिर कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ऑलराउंडर्स - हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
हार्दिक पांड्या को पांचवें क्रम पर भी आजमाया जा सकता है, लेकिन यह परिस्थिति पर निर्भर करेगा। गेंद से भी पांड्या का प्रदर्शन अच्छा रहा है और विराट कोहली उनकी क्वालिटी का पूरा लाभ उठाना चाहेंगे।
सातवें क्रम पर केदार जाधव को मौका मिलना तय माना जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वन-डे में शानदार अर्धशतक लगाने वाले जाधव गेंदबाजी करते समय टीम को अहम समय पर सफलता दिलाने में माहिर हैं।
स्पिनर्स - कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल
कुलदीप यादव पर इस मैच में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। चाइनामैन को फटाफट क्रिकेट में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाना जाता है। कप्तान कोहली चाहेंगे कि कुलदीप एकमात्र टी20 में अपनी छाप छोड़े।
युजवेंद्र चहल को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है। चहल अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को उलझाना जानते हैं और टी20 क्रिकेट में वो विकेटों का शतक भी लगा चुके हैं। टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।