सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल 2018 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया। 'ऑरेंज आर्मी' के नाम से लोकप्रिय हैदराबाद ने वॉर्नर की कमी फैंस को खलने नहीं दी। राजस्थान की आईपीएल में रॉयल एंट्री नहीं हो सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 15.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में 5 खिलाड़ियों ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। चलिए गौर करते हैं कि वो 5 हीरोज कौन हैं:
5) राशिद खान- अफगानिस्तान के लेग स्पिनर की गेंदबाजी को भांपना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है। इस बात का प्रमाण सोमवार को भी देखने को मिला। राशिद की गेंदों पर रॉयल्स के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। युवा लेग स्पिनर ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने जोस बटलर (6) को क्लीन बोल्ड किया।
4) शाकिब अल हसन- बांग्लादेश के ऑलराउंडर ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर के अपने कोटे में केवल 23 रन देकर दो विकेट झटके। बाएं हाथ के स्पिनर ने एक ही ओवर में खतरनाक संजू सैमसन (49) और राहुल त्रिपाठी (17) को शिकार बनाया। शाकिब ने दो विकेट झटककर रॉयल्स को बैकफुट पर धकेला, जिसके बाद RR मैच में वापसी नहीं कर सकी।
3) सिद्धार्थ कौल- तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन में तो बेहतरीन प्रदर्शन किया ही था, इस साल उन्होंने इसे जारी रखते हुए शानदार शुरुआत की। कौल ने चार ओवर में केवल 17 रन खर्च किए और दो विकेट चटकाए। सिद्धार्थ ने राजस्थान को शुरुआत में कप्तान अजिंक्य रहाणे (13) का विकेट लेकर जोरदार झटका दिया। इसके बाद उन्होंने के गौतम को खाता भी नहीं खोलने दिया और क्लीन बोल्ड करके अपना दूसरा शिकार किया।
5 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : ipl
2) केन विलियमसन- डेविड वॉर्नर की गैर-मौजूदगी में कीवी खिलाड़ी ने 'ऑरेंज आर्मी' का बेहतरीन नेतृत्व किया। उन्होंने गेंदबाजों में गजब की तब्दीली की, जिसका परिणाम रहा कि हैदराबाद को आसान लक्ष्य मिला। इसके बाद विलियमसन ने बल्ले से भी कमाल किया और 35 गेंदों में तीन चौको व एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली। विलियमसन ने शिखर धवन के साथ 121 रन की अविजित साझेदारी करके हैदराबाद की जीत पर मुहर लगाई।