राजस्थान रॉयल्स
कप्तान : संजू सैमसन
होम ग्राउंड : सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
टीम मालिक : अमीषा हाथिरमानी, मनोज बडाले, लचलान मुर्दोच
2008 में चैंपियन बनी। 2009 में छठे स्थान पर रही। 2009 में प्रदर्शन ज्यादा गिरा और टीम छठे स्थान पर रही। 2010 में प्रदर्शन बेहद लचर रहा और टीम सातवें स्थान पर रही। 2011 में भी टीम के प्रदर्शन में खास सुधार नहीं आया और वह छठे स्थान पर रही।
2012 में राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवें स्थान पर रही। 2013 में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम ने अपना प्रदर्शन सुधारा और तीसरे स्थान पर रही। हालांकि, इसी साल टीम के कई खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग में धराए।
2014 में टीम पांचवें जबकि 2015 में चौथे स्थान पर रही। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया। 2018 में अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान चुने गए इस साल टीम चौथे स्थान पर रही। 2019 में स्टीव स्मिथ की बैन से वापसी हुई, लेकिन टीम नीचे से दूसरे यानी सातवें क्रम पर रही। यूएई में खेला गया बीता सीजन करीबी मुकाबलों में गंवाने के बाद राजस्थान टूर्नामेंट की सबसे आखिरी टीम थी।
2021 में टीम ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया तो कुछ में निराश किया। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम सीजन में सातवें स्थान रही।
2022 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने प्रदर्शन में जबरदस्त तरीके से सुधार किया और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची। हालांकि, वह खिताब नहीं जीत पाई। संजू सैमसन की टीम को गुजरात टाइटंस ने हरा दिया।