{"_id":"67e6138426f769e1ba00cb82","slug":"srh-vs-lsg-zaheer-khan-had-told-me-to-wait-ups-and-downs-are-part-of-life-says-potm-shardul-thakur-ipl-2025-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SRH vs LSG: 'जहीर खान ने कहा था...', प्लेयर ऑफ द मैच 'लॉर्ड शार्दुल' का बयान, बोले- उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs LSG: 'जहीर खान ने कहा था...', प्लेयर ऑफ द मैच 'लॉर्ड शार्दुल' का बयान, बोले- उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा
Fri, 28 Mar 2025 08:42 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:42 AM IST
सार
शार्दुल ने हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर अभिषेक शर्मा और पिछले मैच के शतकवीर ईशान किशन को आउट करके एलएसजी को शानदार शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने अभिनव मनोहर और मोहम्मद शमी के विकेट लिए। शार्दुल को उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा। उन्हें मोहसिन खान का रिप्लेसमेंट बनाया गया।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने वह कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। ऐसा कहा जा रहा था कि ऑन पेपर लखनऊ की गेंदबाजी बेहद कमजोर है, लेकिन उसी गेंदबाजी लाइन अप की बदौलत लखनऊ ने पहले सनराइजर्स हैदराबाद को 200 के अंदर रोका और फिर 23 गेंद रहते पांच विकेट से जीत हासिल की। लखनऊ ने उस टीम को हराया, जिसे इस सीजन की सबसे मजबूत टीम माना जा रहा है। लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : IPL/BCCI
जहीर खान ने शार्दुल से की थी बातचीत
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने के बाद शार्दुल से पूछा गया कि नीलामी में नहीं बिकने पर क्या उन्होंने इस सीजन खेलने के बारे में सोचा था? इस पर शार्दुल ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो नहीं, लेकिन मैंने अपनी योजना बना ली थी। आईपीएल में नहीं चुने जाने की स्थिति में मैंने काउंटी क्रिकेट खेलने की भी योजना बनाई थी। जब मैं रणजी ट्रॉफी में खेल रहा था तो जहीर खान ने मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि आपको रिप्लेसमेंट के रूप में बुलाया जा सकता है, इसलिए खुद को स्विच ऑफ मत करो। यदि आपको रिप्लेसमेंट के रूप में बुलाया जाता है, तो आपके प्लेइंग-11 में खेलने की संभावना है।'
'उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा'
शार्दुल ने कहा, 'उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। मैंने हमेशा अपने स्किल का समर्थन किया है। कुछ स्विंग और जैसा कि मैंने पहले भी देखा है, हेड और अभिषेक को रिस्क उठाना और मौके का फायदा उठाना पसंद है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी इनके खिलाफ कोशिश करूंगा और मौके का फायदा उठाऊंगा। नई गेंद ऐसी चीज है जहां आप स्विंग करते समय विकेट ले सकते हैं और मैंने इस मैच में अपने मौके बनाए।' शार्दुल ठाकुर छह विकेट लेकर फिलहाल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं।
SRH vs LSG: ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ लखनऊ ने खोला जीत का खाता, शार्दुल के बाद पूरन-मार्श ने मचाया धमाल

शार्दुल ठाकुर के पास फिलहाल पर्पल कैप है
- फोटो : IPL/BCCI
'आईपीएल में गेंदबाजों को कम मदद'
शार्दुल ने आईपीएल में गेंदबाजों को मिल रही कम मदद के बारे में भी बात की और कहा कि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल बनाए गए हैं और यह गेंदबाजों के लिए गलत है। उन्होंने कहा, 'इस तरह के मैचों में गेंदबाजों को बहुत कम मौका मिलता है। यहां तक कि पिछले मैच में भी मैंने कहा था कि पिचों को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि खेल फंसे और बैलेंस हो। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद से अगर कोई टीम 240-250 रन बनाती है तो यह गेंदबाजों के साथ अन्याय है।'
कप्तान पंत ने कहा- राहत की बात
वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'बड़ी राहत मिली है, लेकिन एक टीम के रूप में हम प्रक्रिया के बारे में बात करते हैं। जब आप जीतते हैं तो बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है और जब आप हारते हैं तो बहुत दुखी होना नहीं होता है। एक टीम के रूप में हम जो चीजें अनियंत्रित हैं, उन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। मेरे गुरु ने कहा कि जो चीजें नियंत्रण में हैं, बस उन पर ध्यान केंद्रित करें और मैंने यही किया। प्रिंस ने जिस तरह से गेंदबाजी की उसे देखकर अच्छा लगा और शार्दुल ठाकुर भी काफी अच्छा था।' पंत ने नंबर तीन पर पूरन से बल्लेबाजी कराने पर कहा, 'मुझे लगता है कि हम सिर्फ उन्हें आजादी देना चाहते हैं। पूरन ने हमारे लिए शानदार बल्लेबाजी की है। हमारी टीम एकजुट हो रही है। हमने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं खेला है, लेकिन जीत हासिल करने से खुश हैं।'
SRH vs LSG: कौन हैं प्रिंस यादव जिन्होंने ट्रेविस हेड को किया बोल्ड? टी20 में ले चुके हैट्रिक; दिल्ली से नाता

ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने हैदराबाद को हराया
लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने शार्दुल ठाकुर के चार विकेट के बाद निकोलस पूरन (70 रन) के इस आईपीएल सत्र के सबसे तेज अर्धशतक और उनकी मिचेल मार्श (52 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की बदौलत गुरुवार को हैदराबाद में टी20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हराकर जीत का अपना खाता खोला।
एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और शार्दुल ने 34 रन देकर चार विकेट लेकर शानदार वापसी जारी रखी जिससे एसआरएच नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम ने पूरन (छह चौके, छह छक्के) और मिचेल मार्श (सात चौके, दो छक्के) के अर्धशतकों से आक्रामक शुरूआत की। अंत में अब्दुल समद (आठ गेंद में नाबाद 22 रन) और डेविड मिलर (सात गेंद में नाबाद 13 रन) की नाबाद पारियों से टीम ने 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।