फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana Hails Harmanpreet Kaur’s 10-Year Captaincy, Says Her Leadership Was Fantastic

हरमनप्रीत के कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुईं स्मृति: बोलीं- 10 साल का नेतृत्व शानदार रहा, साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे

Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
सार

स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर की 10 साल की कप्तानी को शानदार बताते हुए उनके नेतृत्व की जमकर तारीफ की। हरमनप्रीत के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति अब भारतीय महिला टीम की पूर्णकालिक कप्तान होंगी और उन्होंने साथ मिलकर देश के लिए और उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
Smriti Mandhana Hails Harmanpreet Kaur’s 10-Year Captaincy, Says Her Leadership Was Fantastic
हरमनप्रीत-मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के एक दशक लंबे कप्तानी कार्यकाल को शानदार बताया। उन्होंने हरमनप्रीत के साथ आगे भी टीम के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। हरमनप्रीत ने मंगलवार को सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। स्मृति ने बुधवार को सोशल मीडिया पर हरमनप्रीत के लिए लिखा, 'इतने वर्षों तक आपके साथ खेलना खुशी की बात रही है। आपकी 10 साल की कप्तानी शानदार रही है। हम साथ मिलकर अपने देश के लिए कई और उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
Trending Videos

एक दशक तक संभाली टीम की कमान
हरमनप्रीत ने करीब 10 साल तक भारतीय महिला टीम की कप्तानी की। उनके नेतृत्व में भारत ने नवंबर 2025 में पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता। इसके अलावा टीम ने 2023 और 2026 में एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक भी हासिल किए। हरमनप्रीत अब कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बावजूद भारतीय टीम का हिस्सा बनी रहेंगी। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेमिमा ने भी जताया आभार
इस समय हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर चल रहीं भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने भी हरमनप्रीत को उनकी कप्तानी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'आपने जो कुछ हासिल किया है, उसके लिए बधाई। इतने वर्षों तक नेतृत्व करने और टीम के लिए जो कुछ किया, उसके लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन

ऋचा घोष ने बताया नए अध्याय की शुरुआत
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने हरमनप्रीत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह उन्हें अपनी पीठ पर उठाए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कप्तानी का अध्याय भले ही खत्म हो रहा है, लेकिन एक नेता का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता। ऋचा ने लिखा कि हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट और उनके साथ खेलने वाली खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने हरमनप्रीत के विश्वास, मार्गदर्शन, संघर्ष और साथ बिताए पलों के लिए उनका आभार जताया।

श्री चरणी और रेणुका ने भी किया धन्यवाद
भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने भी हरमनप्रीत को उनके नेतृत्व, समर्पण और टीम को लगातार प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलना उनके लिए सम्मान की बात रही। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने हरमनप्रीत को प्रेरणा देने और आने वाली खिलाड़ियों के लिए रास्ता तैयार करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ मैदान साझा करना और उनसे सीखना सम्मान की बात रही।

सुरेश रैना ने भी की तारीफ
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी हरमनप्रीत के कप्तानी कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह साहस, चरित्र और अनगिनत यादगार पलों से बनी शानदार यात्रा रही है।

स्मृति के सामने नई जिम्मेदारी
हरमनप्रीत के कप्तानी छोड़ने के बाद अब स्मृति मंधाना सभी प्रारूपों में भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी। उनकी पूर्णकालिक कप्तानी की शुरुआत इस महीने के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज से होगी। हरमनप्रीत का कप्तानी अध्याय भले ही खत्म हो गया है, लेकिन वह टीम के साथ बतौर खिलाड़ी अपना योगदान जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed