फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   R Ashwin Backs Bhuvneshwar Kumar for 2027 World Cup, Predicts Bowling Partnership With Jasprit Bumrah

विश्वकप 2027: टी20 के बाद क्या भुवनेश्वर की होगी वनडे स्क्वॉड में भी एंट्री? अश्विन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Wed, 07 Oct 2026 06:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2026 06:15 PM IST
सार

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड दौरे पर फिटनेस और फॉर्म साबित करते हैं, तो वनडे टीम में भी उनकी वापसी हो सकती है और 2027 विश्व कप में वह जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद संभाल सकते हैं।

विज्ञापन
R Ashwin Backs Bhuvneshwar Kumar for 2027 World Cup, Predicts Bowling Partnership With Jasprit Bumrah
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लेकर पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा दावा किया है। अश्विन का मानना है कि अगर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड दौरे पर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने में सफल रहते हैं, तो वह वनडे टीम में भी वापसी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अश्विन ने यहां तक कहा कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह एक साथ भारत के लिए गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। करीब चार साल बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

R Ashwin Backs Bhuvneshwar Kumar for 2027 World Cup, Predicts Bowling Partnership With Jasprit Bumrah
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से हुई वापसी
36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछले दो सत्रों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। 2025 और 2026 के आईपीएल सत्रों को मिलाकर भुवनेश्वर ने 45 विकेट हासिल किए और टीम की खिताबी सफलता में अहम भूमिका निभाई। 2026 का आईपीएल उनके लिए खास रहा। उन्होंने इस सत्र में 28 विकेट लिए और 7.95 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया कि उम्र बढ़ने के बावजूद वह नई गेंद से प्रभावी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने भुवी की जमकर तारीफ की
अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने भुवनेश्वर की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर के पास ऐसी गेंदबाजी क्षमता है, जिससे वह तीनों प्रारूपों में भारत के लिए लंबे समय तक उपयोगी साबित हो सकते थे। अश्विन के मुताबिक, अगर भुवनेश्वर ने थोड़ा और मेहनत की होती और चोटों से बचे रहते, तो वह भारतीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों के बड़े खिलाड़ी बन सकते थे। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर के पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है और उनकी गति भी अच्छी है। इसके अलावा वह बल्लेबाजी में योगदान देने के साथ-साथ अच्छे क्षेत्ररक्षक और कैचर भी हैं।
विज्ञापन

बुमराह के साथ विश्व कप में दिख सकते हैं भुवी
अश्विन ने भुवनेश्वर की वापसी को लेकर सबसे बड़ा दावा वनडे विश्व कप को लेकर किया। उन्होंने कहा कि अगर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड में गेंद को अच्छी तरह स्विंग कराते हैं और अपनी फिटनेस साबित करते हैं, तो चयनकर्ताओं की नजर निश्चित रूप से उन पर होगी। अश्विन ने कहा कि अगर भुवनेश्वर ने न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया तो लोग तुरंत उन्हें वनडे टीम में शामिल करने की मांग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर गेंद स्विंग होती है और भुवनेश्वर फिट रहते हैं, तो जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का विश्व कप के लिए एक साथ विमान में जाना संभव है। अश्विन ने यहां तक कहा कि भुवनेश्वर विश्व कप में भारत के लिए पहली गेंद भी करा सकते हैं।

R Ashwin Backs Bhuvneshwar Kumar for 2027 World Cup, Predicts Bowling Partnership With Jasprit Bumrah
मयंक यादव - फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी पर उठाए सवाल
अश्विन ने भुवनेश्वर की संभावित वनडे वापसी के पीछे भारतीय गेंदबाजी की मौजूदा स्थिति को भी बड़ी वजह बताया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन का जिक्र किया। भारत ने इस सीरीज के पिछले दो मुकाबलों में 405 और 352 रन लुटाए। अश्विन का मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में टीम को गेंदबाजी विभाग में अनुभव की जरूरत है और भुवनेश्वर इस कमी को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जैसी परिस्थितियों में अगर भारतीय गेंदबाज आधे-अधूरे प्रयास के साथ उतरते हैं तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में भुवनेश्वर का अनुभव टीम के लिए एक तरह की सुरक्षा साबित हो सकता है।

R Ashwin Backs Bhuvneshwar Kumar for 2027 World Cup, Predicts Bowling Partnership With Jasprit Bumrah
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
टी20 टीम में 'बीमा पॉलिसी' की तरह वापसी?
  • अश्विन ने भुवनेश्वर को टी20 टीम में शामिल किए जाने की तुलना मजेदार अंदाज में एक सुरक्षित निवेश से की।
  • उनका कहना था कि भारतीय टीम ने शायद सोचा हो कि गेंदबाजी में अनुभव के लिए भुवनेश्वर को टीम में रखा जाए।
  • उन्होंने यह भी कहा कि अगर न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान कोई परेशानी आती है और टीम को उनकी जरूरत महसूस होती है, तो संभव है कि भुवनेश्वर टी20 सीरीज के बाद भी टीम के साथ बने रहें।
  • इसके बाद वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा सकती है।

R Ashwin Backs Bhuvneshwar Kumar for 2027 World Cup, Predicts Bowling Partnership With Jasprit Bumrah
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
22 अक्तूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्तूबर से शुरू होगी। इस दौरे पर भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। अगर वह फिटनेस के साथ प्रभावी गेंदबाजी करने में सफल रहते हैं, तो उनके लिए वनडे टीम के दरवाजे भी खुल सकते हैं। ऐसे में भुवनेश्वर के पास न सिर्फ भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा, बल्कि अगले साल के वनडे विश्व कप की टीम में जगह बनाने की दौड़ में भी शामिल होने का बड़ा अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed