{"_id":"67e5695fe70c0c276d0402a0","slug":"ipl-2025-srh-vs-lsg-who-is-prince-yadav-who-bowled-out-travis-head-has-taken-a-hat-trick-in-t20-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs LSG: कौन हैं प्रिंस यादव जिन्होंने ट्रेविस हेड को किया बोल्ड? टी20 में ले चुके हैट्रिक; दिल्ली से नाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs LSG: कौन हैं प्रिंस यादव जिन्होंने ट्रेविस हेड को किया बोल्ड? टी20 में ले चुके हैट्रिक; दिल्ली से नाता
Thu, 27 Mar 2025 08:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:36 PM IST
सार
23 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम डीपीएल में लगातार तीन विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
हेड-प्रिंस
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड को बोल्ड किया और अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले मैच में किया डेब्यू
प्रिंस ने इस सत्र में ही डेब्यू किया है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने युवा गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मौका दिया। पहले मैच में भले ही वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन अपने आईपीएल करियर के दूसरे मैच में प्रिंस ने हैदराबाद के ट्रेविस हेड को बोल्ड कर अपना लोहा मनवा लिया। उन्हें यह सफलता एसआरएच की पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिला।

डीपीएल में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज
23 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम डीपीएल में लगातार तीन विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। पुरानी दिल्ली 6 के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए।

घरेलू क्रिकेट में मचा चुके धमाल
प्रिंस ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने करियर का पहला टी20 मुकाबला खेला था। इसके अगले ही दिन लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर टीम में शामिल कर लिया। एसएमएटी 2024-25 के सत्र में प्रिंस ने 7.54 के इकोनॉमी रेट से 11 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद वह 50 ओवरों की विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने छह मैचों में 22.00 की औसत से 11 विकेट अपने नाम किए थे।
ये भी पढ़ें: CSK vs RCB Playing 11: सीएसके का किला भेदने उतरेगी आरसीबी, 17 साल से चेपॉक में नहीं जीता कोई मैच; संभावित 11