फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U19 vs Australia U19 2nd unofficial Test match highlights result updates Tanmay Baloda stats

अनौपचारिक टेस्ट: तन्मय बालोडा की शानदार गेंदबाजी, भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; सीरीज जीती

Wed, 07 Oct 2026 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम ने दूसरे युवा टेस्ट के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बालोडा के दूसरी पारी में आठ विकेट और मैच में 14 विकेट की मदद से भारत को यह जीत मिली।

विज्ञापन
India U19 vs Australia U19 2nd unofficial Test match highlights result updates Tanmay Baloda stats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 - फोटो : IANS

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अंडर-19 टीम ने दूसरे अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 10 विकेट से रौंदा। टीम की इस जीत के नायक तन्मय बालोडा रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में आठ और मैच में कुल 14 विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। सस्पेंड किए गए रोहित यादव की जगह टीम में शामिल किए गए बालोडा ने पहली पारी में 32 रन देकर छह विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 41 रन देकर आठ विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में 151 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

आसानी से हासिल किया लक्ष्य 
जीत के लिए मिले मामूली 11 रनों के लक्ष्य को भारत ने सिर्फ पांच गेंदों में हासिल कर लिया। लक्ष्य राईचंदानी ने स्पेंसर ग्रीन के पहले ओवर में दो चौके लगाकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने राजकोट में पहला चार-दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच एक पारी और 48 रनों से जीता था। इससे पहले टीम ने वनडे सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

बालोडा ने लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी 
अपनी दूसरी पारी में 86/4 के स्कोर से आगे खेलते हुए और 55 रनों से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को मैच में बने रहने के लिए अच्छी वापसी की जरूरत थी। हालांकि, बालोडा ने दिन के शुरुआती चार ओवरों में ही जेड हॉलिक और चार्ली हेंडरसन को जल्दी-जल्दी आउट करके ऑस्ट्रेलिया को बड़े झटके दिए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रियांशु सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने दूसरे छोर से लगातार दबाव बनाए रखा और जैकब पीट्ज तथा थॉमस वासिओ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद बालोडा ने पैट्रिक सुलिवन का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका दिया। उन्होंने अंत में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में सर्वाधिक 63 रन बनाने वाले ब्लेक कैटल को भी आउट किया। कैटल के विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 151 रन बनाकर ढेर हो गई।

इससे पहले मैच में, ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 73 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 315 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान यशवर्धन चौहान (52) और विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय बिस्वास (73) की अर्धशतकीय पारियों का अहम योगदान रहा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर स्पेंसर ग्रीन ने 110 रन देकर 7 विकेट लिए थे। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 141 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed